मेरी मौत की जिम्‍मेदार मेरी पत्‍नी है, सुसाइट नोट में ऐसा लिखकर मेरठ में युवक ने लगाई फांसी

मेरठ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लकखीपुरा में बहन के घर आए युवक ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दी। पांच माह से पत्नी मायके में रह रही है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:12 PM (IST)
मेरी मौत की जिम्‍मेदार मेरी पत्‍नी है, सुसाइट नोट में ऐसा लिखकर मेरठ में युवक ने लगाई फांसी
मेरठ में पत्नी के विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

मेरठ, जेएनएन। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लकखीपुरा में बहन के घर आए युवक ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दी। पांच माह से पत्नी मायके में रह रही है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है।

यह है मामला

मूल रूप से दिल्ली सीमापुरी निवासी शहजाद दो साल से पत्नी सबिया के साथ लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में किराए के मकान में रह रहा है। पांच माह से विवाद के चलते पत्नी मायके रसुलफुर लावड़ में रह रही है। रविवार की शाम वह लकखीपुरा जामिया चौक पर बहन खुशनुमा के घर पहुंचा। बहन खुशनूमा ससुराल समर कालोनी जा रही थी। मृतक बहन के घर रूक गया। देर रात युवक ने पत्नी से विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे दूसरे किराएदार का बेटा जब तीसरी मंजिल पर कपड़े फैलाने के लिए गया तो युवक को फांसी पर लटका शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर बच्चे क के परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को लटका देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट मिला। जिसमें लिखा था- सबिया व बेटे शादमान से बहुत प्‍यार करता है। पत्नी के कारण मैं फांसी लगा रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी