यादगारपुर-संजयनगर में सुबह सैनिटाइजेशन, शाम को फागिग

दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 46 अंतर्गत संजयनगर में सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:15 PM (IST)
यादगारपुर-संजयनगर में सुबह सैनिटाइजेशन, शाम को फागिग
यादगारपुर-संजयनगर में सुबह सैनिटाइजेशन, शाम को फागिग

मेरठ,जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड 46 अंतर्गत संजय नगर और यादगारपुर में सुबह सफाई, सैनिटाइजेशन और शाम को फागिग अभियान चलाया गया। नगर निगम अधिकारी जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। कोरोना महामारी से बचाव के लिए डबल मास्क लगाने, लाकडाउन और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की।

विशेष सफाई अभियान की शुरुआत वार्ड 46 में यादगारपुर चेकपोस्ट के पास से हुई। नगर निगम का अमला सैनिटाइजेशन का टैंकर व डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी के साथ पहुंचा। सफाई नायक राकेश कुमार के नेतृत्व सफाई कर्मचारियों की टीम ने यादगारपुर और संजय नगर की गलियों में झाड़ू लगाई। जोनल सेनेटरी अधिकारी अरुण खरखोदिया और सफाई एवम खाद्य निरीक्षक अजयशील के नेतृत्व में एक टीम ने घर-घर सैनिटाइजेशन कराया। सुबह 9.30 बजे सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय अभियान में पहुंचे व सफाई और सैनिटाइजेशन के बारे में लोगों से पूछा। लोगों ने नाला और छोटी नालियों की सफाई की प्रमुख समस्या बताई। नियमित कूड़ा उठाने में भी देरी की शिकायतें भी सामने आई। इस दौरान पार्षद स्वाती बंसल के पति सुमित बंसल भी मौजूद रहे।

ये समस्याएं भी आईं सामने

-वार्ड 46 में सड़कों की स्थिति खराब है।

-कुल सात पार्क हैं, एक की भी स्थिति ठीक नहीं है।

-नाले पर संजय नगर में अतिक्रमण है। सफाई नहीं हो पाती है।

लोगों ने कहा कि

-वार्ड 46 में सड़कों का निर्माण होना चाहिए। पार्क भी दुर्दशा के शिकार है। नगर निगम यह व्यवस्था ठीक कराए। फागिग भी सप्ताह में दो बार हो रही है।

अक्षय गोयल।

-यादगारपुर में नालियों की सफाई कभी कभार होती है। सप्ताह में एक बार होने लगे तो बेहतर रहेगा। सैनिटाइजेशन की गाड़ी आती रहती है।

-शीला देवी

यादगारपुर चेकपोस्ट से जेल रोड के बीच कच्चा नाला है। आरसीसी नाले का निर्माण का पूर्व कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक प्रस्ताव पास नहीं हुआ। नगर निगम जनहित में नाला निर्माण का काम कराए। इससे जलभराव की स्थिति बनती है।

सुमित बंसल।

इन्होंने कहा-

-वार्ड 46 में तीन से चार दिन के बीच सैनिटाइजेशन व फागिग हो रही है। कोरोना महामारी में यह काम सबसे जरूरी है। नाला-नाली सफाई व निर्माण को लेकर जो समस्याएं आईं हैं। उनका भी जल्द निदान कराया जाएगा।

-इंद्र विजय, सहायक नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी