मेहंदी से लिख दिया सजना का नाम..

करवाचौथ पर महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की। देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:36 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:36 AM (IST)
मेहंदी से लिख दिया सजना का नाम..
मेहंदी से लिख दिया सजना का नाम..

मेरठ,जेएनएन। करवाचौथ के लिए सोलह सिंगार और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए शनिवार को दिनभर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं ने देर रात तक हथेलियों पर सजना के नाम की मेहंदी लगवाई। इस बार कंगूरों वाली मेहंदी के साथ ही भरवा डिजाइन, फूल-पत्ती और बूटियों के डिजाइन खूब पसंद किए गए। इसके साथ ही पाकिस्तानी गुलाब के फूल वाले डिजाइन का भी क्रेज रहा। मेहंदी में भी दिखा करवाचौथ का चंद्रमा

आबूलेन स्थित मेहंदी आर्टिस्ट संजय कुमार का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार 50 फीसद काम ज्यादा है। महिलाओं ने एक-दो दिन पहले से ही मेहंदी लगवानी शुरू कर दी थी, और करवाचौथ से पहले देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए तांता लगा रहा। नवविवाहिताओं ने पूरे हाथों पर भरवा मेहंदी लगवाई। मेहंदी के डिजाइन में करवाचौथ का चंद्रमा देखती युवती और चंद्रमा भी डिजाइन किया गया। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। खूब हुई कंगन चूड़ा की खरीदारी

सदर बाजार स्थित चूड़ी विक्रेता अनिल का कहना है कि इस बार करवाचौथ पर चूड़ी-कंगन और चूड़ा का बाजार 60 से 70 फीसद अधिक है। महिलाओं ने परिधान से मैच करती हुई चूड़ियां, कंगन और नवविवाहिताओं ने चूड़ा खरीदा है। काफी समय बाद बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। इनका कहना

करवाचौथ पर ऐसी कोई चीज नहीं है, जो महिलाएं न खरीदती हों। मेकअप किट और हेयर एसेसरीज की जमकर खरीदारी हुई है। इस बार करवाचौथ पर बाजार में 70 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

-अंकित गोयल, एप कास्मेटिक सेंटर, स्टार प्लाजा बच्च पार्क

chat bot
आपका साथी