World Heart Day 2021: इस तरह रखें अपने दिल का ख्याल, न होने दें इसे बीमार

World Heart Day 2021 29 सितंबर को हर साल पूरी दुनियां में विश्व ह्दय दिवस मनाया जाता है। भारत में लगभग 30 मिलियन मरीज वर्तमान में दिल के रोगी हैं। 14 मिलियन मरीज शहरी क्षेत्र में तो 16 मिलियन ग्रामीण में।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 08:30 AM (IST)
World Heart Day 2021: इस तरह रखें अपने दिल का ख्याल, न होने दें इसे बीमार
अपने द‍िल का रखें खास ख्‍याल ।

सहारनपुर, जेएनएन। 29 सितंबर को हर साल पूरी दुनियां में विश्व ह्दय दिवस मनाया जाता है। इस दिन सहारनपुर में डाक्टर लोगों को जागरूक करते हैं कि कैसे अपने दिल का ख्याल रखना है। कैसे दिल को बीमार नहीं होने देना है। शहर के प्रसिद्ध डा. संजीव मिगलानी और डा. पुनीश सड़ाना बताते हैं कि भारत में 30 मिलियन मरीज दिल के हैं। जिसमें से 16 मिलियन मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जबकि 14 मिलियन मरीज शहरी क्षेत्र में पाए जाते हैं। दिल के मरीज अधिकतर तनाव वाले लोग होते हैं। उन्हें ही अधिकतर दिल का दौरा पड़ता है और मौत हो जाती है।

डा. संजीव मिगलानी और डा. पुनीश सड़ाना बता रहे हैं कि कैसे अपने दिल का ख्याल रखना है।

दिल के दौरे के मुख्य कारण

- रोजाना 10 से अधिक सिगरेट पीना।

- हाई बीपी हर समय रहना।

- शरीर में अधिक वजन होना, मोटापा होना।

- शुगर का सही तरीके से कंट्रोल नहीं होना।

- अधिक शराब का सेवन करना भी मुख्य कारण है। दिल के दौरा पड़ने के लक्षण

- सीने के बीच में दर्द उठने के बाद हाथों में जाना।

- सीेने के दर्द का गले में चले जाना।

- सीने के दर्द के साथ पसीना आना-उल्टी आना।

- थोड़ा चलने के बाद सांसें फूल जाना। इन खानें के चीजों से करें परहेज- अधिक मात्रा में वनस्पति घी का सेवन न करें।

- तली चीजे, समोसा, पिज्जा आदि का सेवन न करें।

- बकरे का मीट, अंडे का पीला भाग न खाए।

- आचार, मक्खन, मैदा, मलाई वाला दूध का सेवन न करें। इन चीजों का करें सेवन- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

- सलाद, ताजे फल, छिलके वाली दालों का सेवन करें।

- गेहूं के आटे के साथ चना और जौ का आटा मिलाए।

- प्याज और लहसुन का खूब सेवन करना चाहिए। दिल के मरीज इन बातों का रखे ध्यान।

- ज्यादा वजन वाला काम नहीं करना चाहिए।

- सीधी सीढ़ियां नहीं चढ़नी चाहिए।

- खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करना चाहिए।

- सुबह के समय तेल इस्तेमाल करने के बाद शाम को नहीं करना चाहिए।

- चिकनाईयुक्त पदार्थ नहीं खाने चाहिए। 

chat bot
आपका साथी