अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने रोक दी शूटिंग और फिल्में, सहारनपुर में परिवार के साथ बिता रहीं अनमोल वक्‍त

ग्रैंड मस्ती फेम कायनात अरोड़ा भी इन दिनों अपने पैतृक शहर सहारनपुर में ही हैं। कायनात बीच-बीच में वक्त निकालकर अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर भी चली जाती हैं। इन दिनों शूटिंग और फिल्‍मों को रोककर परिवार के साथ अनमोल समय बिता रही हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:20 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:20 PM (IST)
अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने रोक दी शूटिंग और फिल्में, सहारनपुर में परिवार के साथ बिता रहीं अनमोल वक्‍त
सहारनपुर स्थित अपने घर में किताब पढ़ने में मशगूल कायनात अरोड़ा।

[अश्वनी त्रिपाठी] सहारनपुर। कोरोना के प्रकोप के बीच नई फिल्मों की शूटिंग भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके चलते फिल्मों के कई बड़े कलाकार इन दिनों अपने घर में ही रहकर सेहत का ध्यान रख रहे हैं। ग्रैंड मस्ती फेम कायनात अरोड़ा भी इन दिनों अपने पैतृक शहर सहारनपुर में ही हैं। कायनात बीच-बीच में वक्त निकालकर अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर भी चली जाती हैं। क्या चल रहा है इन दिनों, जैसे सवाल पर कायनात बताती हैं कि आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन रामपाल के साथ लंदन जाना था, लेकिन कोरोना के कारण सब कुछ रुका पड़ा है। अभी आगे की कोई प्लानिंग नहीं है। सबसे पहले खुद को ठीक रखना है। यदि सेहत ठीक रहेगी तो आगे सब कुछ ठीक हो जाएगा। सन 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा से बालीवुड सिनेमा में प्रवेश करने वाली कायनात अरोड़ा का पूरा फोकस इन दिनों सेहत पर है। खानपान में ज्यादातर प्रोटीन, जिंक और फायबर आधारित खाद्य पदार्थ ले रहीं।

कायनात कहती हैं कि फिलहाल सब कुछ सिमटा हुआ है। सारा दिन घर में ही बीतता है। योग और सूर्य नमस्कार के साथ ही फेफड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाति भी करती हूं। दो बार भाप लेती हूं और गुनगुने पानी का सेवन करती हूं। पेय पदार्थो का सेवन बढ़ा दिया है। शूटिंग से अलग रहकर वक्त कैसे कटता है, इसपर कायनात ने बताया कि एकदम खाली बैठने से थोड़ा तनाव तो होता है। इसीलिए सुबह की दिनचर्या से खाली होकर वीडियो गेम खेलती हूं। हां, किताबें पढ़ती हूं, आनलाइन किताबें पढ़ने का भी शौक है मुङो और वक्त निकालकर आनलाइन प्लेटफार्म पर फिल्में भी देखती हूं।

बालीवुड के साथ ही दक्षिण भारत की कई फिल्मों में अभिनय कर चुकीं कायनात अरोड़ा पंजाबी सिनेमा का भी जाना-माना चेहरा हैं। कायनात बताती हैं कि उन्हें नकारात्मक खबरों से चिढ़ होती है। वह देश दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए तमाम समाचार पत्रों के मोबाइल एप का प्रयोग करती हैं। लाकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने वाली कायनात को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित भी किया है।

परिवार के साथ पूरा समय

कायनात जब सहारनपुर में होती हैं तो अपना पूरा समय परिवार के साथ गुजारती हैं। घर के सदस्यों के साथ बातें करना उन्हें अच्छा लगता है। वह हंसते हुए कहती हैं कि कोरोना काल के चलते यह मौका इस बार ज्यादा ही मिल रहा है। कायनात के पिता मदनलाल अरोड़ा बताते हैं कि कायनात मुंबई में हो या फिर चंडीगढ़ में, हमेशा हम लोगों के संपर्क में रहती है। 

chat bot
आपका साथी