World Disability Day: पैरालिंपियन सम्मान समारोह से भारतीय पैरा खिलाड़ियों को भी मिली ऊर्जा, ऐसे किया मुकाम हासिल

World Disability Day मेरठ में पैरा तीरंदाज पैरालिंपियन विवेक चिकारा हों या पैरालिंपियन सचिन चौधरी जैसे खिलाड़ियों ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है। टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से लोहा मनवाया था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:14 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:14 AM (IST)
World Disability Day: पैरालिंपियन सम्मान समारोह से भारतीय पैरा खिलाड़ियों को भी मिली ऊर्जा, ऐसे किया मुकाम हासिल
मेरठ में पैरालिंपियन खिलाडिय़ों का वृहद सम्मान कर एक नई प्रथा का रूप दिया गया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। World Disability Day 2021 टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में भारतीय पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने देश भर के उभरते पैरा खिलाड़ियों के साथ ही शारीरिक रूप से अक्षम हर व्यक्ति में ऊर्जा का संचार कर दिया है। मेरठ में पैरा तीरंदाज पैरालिंपियन विवेक चिकारा हों या पैरालिंपियन सचिन चौधरी जैसे खिलाड़ियों ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की क्रांतिधरा पर ही पिछले महीने पैरालिंपियन खिलाडिय़ों का वृहद सम्मान कर इसे एक प्रथा का रूप दे दिया है जिसमें सामान्य खिलाडिय़ों के साथ ही पैरा खिलाडिय़ों को भी उनकी उपलब्धियों पर सम्मानित कर उन्हें पहचान दी जाएगी।

पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी

प्रदेश सरकार की ओर से इसी साल पैरा खिलाडिय़ों व खेलों को भी प्रदेश की खेल नीति में शामिल किया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के हर पैरा खिलाड़ी को वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जो एक सामान्य खिलाड़ी को मिलती हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं व प्रतिभागियों को भी समान रूप से पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इससे जहां पैरा खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है वहीं सरकारी व्यवस्था में भी पैरा खेलों को आगे बढ़ाने के लिए आधारभूत संरचनाओं को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

मेरठ के सचिन चौधरी कल जार्जिया में करेंगे प्रदर्शन

मेरठ में पैरा खिलाडिय़ों का प्रदर्शन लगातार सराहनीय रहा है। सबसे वरिष्ठ पैरालिंपियन पावरलिफ्टर सचिन चौधरी हैं जो वर्तमान में जार्जिया गए हुए हैं। वह 24 नवंबर को वहां पहुंचे और वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता 27 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगी जिसमें सचिन चौधरी का इवेंट चार दिसंबर को होगा। इस प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्यी भारतीय टीम कोच जेपी सिंह की अगुवाई में हिस्सा लेने गई है। इसी प्रतियोगिता से पैरा एशियन गेम्स 2022 और पैरा कामनवेल्थ गेम्स के लिए भी खिलाडिय़ों को चयनित किया जाएगा। सचिन 97 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। सचिन से प्रेरित होकर मेरठ में एथलेटिक्स में भाला फेक, धावक, ऊंची कूद, लंबी कूद, क्रिकेट, बास्केटबाल आदि पैरा खेलों के एथलीट हैं जो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

हौंसले से दी लेखराज ने दिव्यांगता को मात

मेरठ : जन्म से दिव्यांगता मिली। लेकिन जिंदगी में कभी हार नहीं मानी। हौंसला और हिम्मत से हमेशा काम लिया। उनके पोलियो ग्रस्त पैरों में भले ही उतनी जान न हो लेकिन इरादा इतना मजबूत है कि पूरे परिवार को बोझ उठा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं कि नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी लेखराज की। जो कमजोर पैरों पर चलकर रोजाना वार्ड 42 के दशमेष नगर की सड़कों की पर झाड़ू लगाते हैं। लेखराज बताते हैं कि वे जन्म से ऐसे ही हैं। दोनों पैर मुड़ गए हैं। ठीक से चलते नहीं बनता है। रौनकपुरा में रहते हैं। समय से ड्यूटी पर पहुंचते हैं। उनके सात संताने हैं। छह बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी का ही विवाह हुआ है। पूरे परिवार में अकेले कमाने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी