मेरठ के आरजी कालेज में हुई कार्यशाला, छात्राओं को दी नए-नए कोर्सों की जानकारी

आरजी कालेज में हुई कार्यशाला में छात्राओं को नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी गई। करियर बनाने के लिए नए-नए कोर्स की जानकारी दी। उन्‍हें स्किल डेवलपमेंट को लेकर जागरूक किया। करियर चयन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जानकारी दी।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 02:50 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 02:50 PM (IST)
मेरठ के आरजी कालेज में हुई कार्यशाला, छात्राओं को दी नए-नए कोर्सों की जानकारी
मेरठ के आरजी कालेज में हुई कार्यशाला

मेरठ, जागरण संवाददाता। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कालेज की अकादमिक, करियर काउंसलिग सेल, प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा एप्टेक कंप्यूटर की ओर से छात्राओं के लिए बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्‍हें स्किल डेवलपमेंट के लिए भी जागरूक किया गया।

कार्यशाला का प्रारंभ प्राचार्या डा. निवेदिता मलिक एवं एप्टेक टीम ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला की शुरुआत में हेड ट्रेनिग एंड डेवलपमेंट हिमांशु शर्मा ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी दी। करियर बनाने के लिए नए-नए कोर्स की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को करियर को लेकर महत्वपूर्ण बिदुओं पर सुझाव भी दिए। वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए टेक्नॉलजी की जानकारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कंप्यूटर कोर्स, इंग्‍लिश स्पीकिग कोर्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में प्रश्न पूछे। करियर का चयन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या डा. निवेदिता मलिक ने

छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत कालेज परिसर में चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सों के बारे में अवगत कराया। दीपशिखा शर्मा ने छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट को लेकर जागरूक किया। कार्यशाला का संचालन डा अमिता

शर्मा ने किया।

संस्कृत के प्रसार के लिए संस्कृत संस्थानम निशुल्क सिखाएगा संस्कृत

मेरठ। उत्तर प्रदेश संस्कृत मेरठ। संस्थानम की ओर से संस्कृत के प्रचार-प्रसार व ज्ञानवर्धन के लिए निश्‍शुल्क ऑनलाइन प्रथम स्तरीय संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के लोग सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण का आयोजन मेरठ इकाई की ओर से किया गया है।

संस्कृत प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक व संस्कृत संस्थानम के पदाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 18 नवंबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न प्रान्तों के 120 लोगों ने हिस्सा लेंगे। विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रथम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें संस्कृत भाषा में बातचीत, वस्तुओं के संस्कृत नाम व क्रियापदों व वाक्य निर्माण आदि का ज्ञान दिया जाएगा। प्रतिदिन गूगल मीट व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कक्षाएं व अध्ययन सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे के कार्यक्रम में द्वितीय स्तर की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी