Accident in Meerut : बाइक सवार ने रैपिड रेल निर्माण कार्य में लगे मजदूर को मारी टक्कर, मौत
Accident in Meerut तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने रैपिड रेल निर्माण कार्य में लगे मजदूर को टक्कर मार दी। आनन-फानन में घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मजदूर की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया।
मेरठ, जागरण संवाददाता। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने रैपिड रेल निर्माण कार्य में लगे मजदूर को टक्कर मार दी। आनन-फानन में घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मजदूर की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया।
मुरादाबाद निवासी था मजदूर
मुरादाबाद के गांव चंदौसी निवासी मनवीर सिंह पुत्र लीलाधर रैपिड रेल निर्माण कार्य में सहयोगी कंपनी एल एन्ड टी में कार्य कर रहे थे। उनकी टीम रुड़की रोड स्थित एमईएस साइट पर थी। तभी मोदीपुरम की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने मनवीर सिंह को टक्कर मार दी। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मनवीर के अन्य साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का का कहना है कि मृतक के स्वजन ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।