गन्ने छीलने से मना करने पर मजदूर व उसके परिवार को पीटा

कुसैड़ी गांव में गन्ने छीलने से मना करने पर चार लोगों ने एक मजदूर व उसके स्वजन के साि मारपीट की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:20 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:20 PM (IST)
गन्ने छीलने से मना करने पर मजदूर व उसके परिवार को पीटा
गन्ने छीलने से मना करने पर मजदूर व उसके परिवार को पीटा

मेरठ,जेएनएन। कुसैड़ी गांव में गन्ने छीलने से मना करने पर चार लोगों ने एक मजदूर व उसके स्वजन के साथ मारपीट कर दी।

कुसैड़ी गांव निवासी सुंदर मजदूरी करता है। रविवार शाम गांव निवासी चार युवक सुंदर के पास आये और गन्ने छीलने के लिए कहने लगे। आरोप है कि गन्ने छीलने से मना करने पर चारों युवक सुंदर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। सुंदर को बचाने के लिए आयी उसकी पत्‍‌नी सरोज व पुत्री पायल और काजल के साथ भी आरोपितों ने मारपीट कर दी। इस मारपीट में सुंदर की पत्‍‌नी सरोज घायल हो गई। पीड़ित ने थाने में आरोपितों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।

युवक पर हमला, गंभीर घायल: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में सोमवार को युवक को मामूली कहासुनी पर पड़ोस के ही चार युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। जिसे सीएचसी भर्ती कराया गया। थाने पर पीड़ित पिता ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।

उक्त गांव निवासी भीम पुत्र बबलू सोमवार को पूर्वान्ह घर के पास ही खड़ा हुआ था। उसी दौरान पड़ोस के चार युवक लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसपर हमला कर घायल कर दिया।

विवाहिता ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एक गांव निवासी विवाहिता दी तहरीर में बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी निकाह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। लेकिन पति और ससुराल वाले लगातार देहज की मांग कर रहे है। इसका विरोध करने पर मारपीट करते रहते हैं। विवाहित ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ समर बहादुर सिंह ने कहा कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी