मुजफ्फरनगर की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने किया गौरवान्वित, 72 किलोभार वर्ग में विश्व में दूसरा स्थान, रैंकिंग हुई जारी

यह वेस्‍ट यूपी के लिए गर्व की बात है। महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 72 किलोभार वर्ग में विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता के बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कुश्ती में अनेक वर्गों के लिए रैंकिंग जारी की है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 02:30 PM (IST)
मुजफ्फरनगर की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने किया गौरवान्वित, 72 किलोभार वर्ग में विश्व में दूसरा स्थान, रैंकिंग हुई जारी
दिव्या काकरान ने 72 किलोभार वर्ग में विश्व में दूसरा स्थान हासिल किया है।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 72 किलोभार वर्ग में विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कजाकिस्तान में हुई सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता के बाद यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने कुश्ती में अनेक वर्गों के लिए रैंकिंग जारी की है। जिसमें दिव्या काकरान को दूसरा स्थान मिला है। इससे पूर्व भी उनके खाते में अनेक उपलब्धियों का रिकार्ड है। कुश्ती में सफलता मिलने पर उनके स्वजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

बड़ी सफलता

जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान की निवासी दिव्या काकरान ने कुश्ती में बड़ी सफलता प्राप्त की है। भारत के लिए कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली दिव्या काकरान के अब तक 70 से अधिक मेडल अपने नाम कर चुकीं है। किशोरावस्था में वह कुश्ती के लिए अखाड़े में उतर गई थी। पहली कुश्ती बिजनौर क्षेत्र में लड़ी। उसके बाद कामयाबी के पथ पर सवार हो गई है।

विश्‍व रैकिंग जारी

इसी वर्ष कजाकिस्तान में हुई सीनियर वर्ग की एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में भी प्रतिभा दिखाई है। दिव्या ने यहां गोल्ड मेडल जीता है। हाल ही में विश्व कुश्ती संघ ने विभिन्न किलोभार वर्ग के पहलवानों की विश्व रैंकिंग जारी है। जिसमें दिव्या को 72 किलोभार वर्ग में विश्व में दूसरा स्थान मिला है। उनके पिता सूरजवीर ने बताया कि बेटी सफलता से परिवार में हर्ष व्यक्त है।

रेलवे में सीनियर टिकट कलक्टर हैं दिव्या

दिव्या काकरान दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर टिकट कलक्टर की पोस्ट पर तैनात हैं। उन्हें भारत के लिए कांस्य पदक के साथ विश्व पटल पर कुश्ती में नाम रोशन करने पर यह नौकरी दी गई है। इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश सरकार से वह पेंशन ले रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने उनके नाम से पुरबालियान गांव में सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज रखा है।

chat bot
आपका साथी