फंदे पर लटका मिला था महिला का शव, हत्यारोपित पति गिरफ्तार

सरधना थाना क्षेत्र के गांव जुल्हैड़ा निवासी विवाहिता का शव बीते शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला था। मायके वालों ने जहां ससुराल पक्ष पर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर जान से मारने का आरोप लगा तहरीर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:11 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला था महिला का शव, हत्यारोपित पति गिरफ्तार
फंदे पर लटका मिला था महिला का शव, हत्यारोपित पति गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। सरधना थाना क्षेत्र के गांव जुल्हैड़ा निवासी विवाहिता का शव बीते शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला था। मायके वालों ने जहां ससुराल पक्ष पर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर जान से मारने का आरोप लगा तहरीर दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपित पति का चालान कर जेल भेज दिया है।

एसओ समर बहादुर सिंह ने बताया कि जुल्हैड़ा निवासी विवाहिता ने पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। बीते शुक्रवार को विवाहिता का शव मकान के अंदर पंखे पर लटका मिला। जहां उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। विवाहिता के भाई ने सास, ससुर, ननद, चाचा, चाची व पति के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपित पति सिद्धार्थ को भेज दिया है।

युवक पर धमकाने का आरोप : सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी नवनीत कुमार उर्फ टीटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत दिनों गांव निवासी युवक ठेके पर सेल्समैन था। जहां से उसे गुरुवार को हटा दिया गया। इस पर आरोपित कट्टा दिखाकर उसे धमका रहा है। पीड़ित ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ तहरीर दी थी। उधर, दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर रविवार को पीड़ित थाने पहुंचा और थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़ित का कहना है कि आरोपित के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

chat bot
आपका साथी