रसोई में काम कर रही महिला की छाती में लगी गोली

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रशीद नगर में रसोई में बर्तन साफ कर रही महिला की छाती में गोली लग गई। पति ने खून से लथपथ पत्नी को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:33 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:33 AM (IST)
रसोई में काम कर रही महिला की छाती में लगी गोली
रसोई में काम कर रही महिला की छाती में लगी गोली

मेरठ, जेएनएन। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रशीद नगर में रसोई में बर्तन साफ कर रही महिला की छाती में गोली लग गई। पति ने खून से लथपथ पत्नी को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

पति सलमान ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह बाथरूम में नहा रहा था। उसने गोली की आवाज सुनी। जाकर देखा तो आलिया लहूलुहान पड़ी हुई थी। गोली आलिया के आरपार हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विनीत भटनागर और एएसपी विवेक यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शक के आधार पर सलमान को हिरासत में ले लिया।

सलमान ने आलिया से किया दूसरा निकाह

रशीद नगर निवासी सलमान उर्फ पिस्टल बाइक मिस्त्री है। तीन साल पहले सलमान का पत्नी मोहसिना से विवाद था। तभी सलमान के भूमिया पुल निवासी आलिया से प्रेम संबंध हो गए। उसने आलिया से दूसरा निकाह कर लिया। इसी बीच मोहसिना दोनों बच्चों संग वापस सलमान के पास आ गई। मोहसिना और आलिया मे विवाद रहने लगा। आलिया के पिता सलाउद्दीन ने बताया कि पहले भी सलमान ने लोहे की राड से आलिया पर जानलेवा हमला किया था। सलाउद्दीन को शक है कि सलमान ने ही गोली मारी है।

आलिया ने कहा, पता नहीं किसने चलाई गोली

आलिया ने पुलिस को बताया कि वह सुबह रसोई में बर्तन साफ कर रही थी और सलमान नहा रहे थे। अचानक सामने से गोली चली। गोली किसने चलाई, यह उसे नहीं पता।

सलमान ने क्यों बदले कपड़े

एएसपी विवेक यादव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार .32 के तमंचे से छाती पर रखकर गोली चलाई गई है। उस समय घर के अंदर सलमान और आलिया ही थे। इससे पहले भी सलमान ने आलिया पर जानलेवा हमला किया था। इससे भी अहम बात है कि सलमान ने आलिया को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कपड़े बदल दिए। पुलिस को सलमान पर शक है। इसलिए पुलिस ने सलमान को हिरासत में लिया है।

chat bot
आपका साथी