बागपत में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित फरार

बागपत के एक गांव निवासी महिला से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दो दिन पूर्व दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपित ने महिला की पिटाई भी की थी। सीओ का कहना है कि मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:25 PM (IST)
बागपत में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित फरार
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म

बागपत, जेएनएन। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दो दिन पूर्व दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपित ने महिला की पिटाई भी की थी।

रविवार को एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पति आए दिन काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। पड़ोसी ने एक साल पहले मोबाइल पर उसकी नहाते समय वीडियो बनाने की बात कही। इसके बाद आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। शुक्रवार रात आरोपित ने घर में घुसकर पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। सीओ एमएस रावत का कहना है कि मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी