मेरठ के गढ़ रोड पर बुलेट सवार बदमाश ने महिला से की लूटपाट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मेरठ के जनता नगर निवासी पारुल शर्मा जगत हास्पिटल में रिसेप्शनिस्ट हैं। रविवार शाम वह काम खत्म कर बेटे के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। जैसे ही वह होटल हारमनी के पास पहुंचीं तभी एक बुलेट सवार बदमाश ने उनके कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:11 PM (IST)
मेरठ के गढ़ रोड पर बुलेट सवार बदमाश ने महिला से की लूटपाट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मेरठ में बुलेट सवार बदमाश ने महिला सेे लूटपाट की

मेरठ, जागरण संवाददाता। गढ़ रोड पर शाम ढले बुलेट सवार बदमाश ने ई-रिक्शा सवार महिला का कुंडल लूट लिया। वारदात के बाद कुछ लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।यह है मामला

मेडिकल थाना क्षेत्र के जनता नगर निवासी पारुल शर्मा जगत हास्पिटल में रिसेप्शनिस्ट हैं। रविवार शाम वह काम खत्म कर बेटे के साथ ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। जैसे ही वह होटल हारमनी के पास पहुंचीं तभी एक बुलेट सवार बदमाश ने उनके कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिया। उन्होंने तुरंत ही शोर मचा दिया। कुछ लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। उन्होंने आसपास तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटनास्थल स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 

chat bot
आपका साथी