पहले पत्नी का एमएमएस बनाया, अब सौतेली बेटी पर रख रहा नजर, हैवान की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला

मेरठ में पति की मृत्यु के बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। पहले पति से महिला को तीन बेटी है। शादी के बाद से ही आरोपित उसकी बेटियों पर गंदी नजर रखता था। जिस वजह से दंपती के बीच अक्सर क्लेश रहता था।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:52 PM (IST)
पहले पत्नी का एमएमएस बनाया, अब सौतेली बेटी पर रख रहा नजर, हैवान की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला
मेरठ में पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला।

मेरठ, जेएनएन। पति की मृत्यु के बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। पहले पति से महिला को तीन बेटी है। शादी के बाद से ही आरोपित उसकी बेटियों पर गंदी नजर रखता था। जिस वजह से दंपती के बीच अक्सर क्लेश रहता था। उसने सौतेली बेटी से संबंध बनाने के लिए पत्नी का एमएमएस बना लिया और अब वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपित की प्रताडऩा से त्रस्त होकर महिला ने सीओ से शिकायत की है।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला के मुताबिक सात साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसी बीच क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी कर ली। तभी से आरोपित महिला की नाबालिग बेटियों पर गंदी नजर रखे है। उसने कई बार छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास भी किया। लेकिन समाज में बेइज्जत होने के डर से उसने शिकायत नहीं की, जिस वजह से उसके हौसले ओर बढ़ गए। इसी बीच उसने पत्नी का अश्लील एमएमएस बना लिया और किशोरी से संबंध बनाने की जिद करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। जिसे सुनकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने आरोपित के स्वजन से मामले की शिकायत की तो उन्होंने भी उसी का पक्ष लेते हुए महिला को ही फटकार लगा दी। महिला ने विवश होकर आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है, लिसाड़ी गेट प्रभारी उत्तम सिंह राठौर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

chat bot
आपका साथी