केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के फर्जी लेटरपेड का इस्तेमाल कर महिला ने अधिकारियों पर बनाया दबाव

बुलंदशहर में एक महिला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के फर्जी लेटरपेड का इस्तेमाल कर अधिकारियों पर दबाव बनाया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 11:59 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के फर्जी लेटरपेड का इस्तेमाल कर महिला ने अधिकारियों पर बनाया दबाव
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के फर्जी लेटरपेड का इस्तेमाल कर महिला ने अधिकारियों पर बनाया दबाव

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी रेखा पत्नी मुकेश का सिकन्द्राबाद देहात स्‍थित जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। तहसीलदार व एसडीएम न्यायालय के बाद मेरठ मंडल उपयुक्त की कोर्ट में मामला पहुंचा था। जिसमें विपक्षी दलवीर पुत्र नत्थू ने कोर्ट की शरण ली थी। जमीन पर विपक्षी दलवीर को शांतिपूर्ण कब्जा के आदेश दिए थे, लेकिन रेखा ने केंद्रीय सड़क परिवहन, राज्य मार्ग व पोत परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के फर्जी पेड का इस्तेमाल कर जिलाधिकारी पर कब्जे दिलाने का दवाब बनाया। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव को सूचना भेज पत्र के सम्बंध में जानकारी जुटाई गई, जो फर्जी मिला। डीएम के आदेश पर लेखपाल ब्रजभूषण ने आरोपित महिला के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर प्रशासन पर अनैतिक दवाब बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी