मेरठ के कंकरखेड़ा में महिला से मारपीट, छेड़छाड़, पूर्व महिला पार्षद और पति पर लगाए आरोप

मेरठ के कंकरखेड़ा की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह अपने मकान में दस वर्षों से रह रही है। पड़ोस में ही पूर्व महिला पार्षद और अन्य आरोपितों के मकान हैं। आरोप है कि पूर्व महिला पार्षद समेत अन्य पड़ोसी उसके मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:44 PM (IST)
मेरठ के कंकरखेड़ा में महिला से मारपीट, छेड़छाड़, पूर्व महिला पार्षद और पति पर लगाए आरोप
मेरठ के कंकरखेड़ा में महिला से मारपीट

मेरठ, जागरण संवाददाता। कंकरखेड़ा की एक कालोनी में मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में काफी समय से झगड़ा चला आ रहा है। मंगलवार को एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोग भाजपा की पूर्व महिला पार्षद अपने पति और अन्य लोगों संग उसके घर में घुस गए। हमलावरों ने स्वजन से मारपीट करते हुए एक महिला से अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

कंकरखेड़ा एक कालोनी निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि जिस मकान में वह अपने स्वजन संग रहती है, उस मकान में वह दस वर्षों से काबिज है। पति सफाई का काम करता है। पड़ोस में ही पूर्व महिला पार्षद और अन्य आरोपितों के मकान हैं। आरोप है कि पूर्व महिला पार्षद समेत अन्य पड़ोसी उसके मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। दो वर्ष पूर्व भी इन लोगों ने महिला के मकान में जबरन अपना कुछ सामान रख दिया था। जिसे बाद में कुछ लोगों के समझाने पर हटा दिया गया। मंगलवार को यह सभी आरोपित पूर्व महिला पार्षद संग पीड़ित महिला के घर में घुस गए। पीड़ित महिला समेत उसके परिवार की अन्य महिलाओं संग मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो हमलावरों ने पीड़ित महिला संग अश्लील हरकत भी की। धमकी देकर हमलावर भाग गए। पीड़िता अपने स्वजन संग थाने पहुंची और प्रकरण पुलिस को बताते हुए सभी नौ नामजद हमलावरों व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी