मुजफ्फरनगर में महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल कर रहा है आरोप‍ित

Woman molested again and again in Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर में पीड़िता की मदद करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म। आरोपित समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज। आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:00 AM (IST)
मुजफ्फरनगर में महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल कर रहा है आरोप‍ित
मुजफ्फरनगर में महिला से बार बार दुष्‍कर्म।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। महिला की मदद करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो के बल पर आरोपित ने कई बार महिला से दुष्कर्म किया। अब पीड़‍िता ने आरोपित के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह है मामला

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि वह अपने ससुराल पक्ष से प्रताडित थी। बीते साल वह एसएसपी कार्यालय पर अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। यहां पर उसकी मुलाकात संजय कटारिया निवासी बेलडा थाना भोपा से हुई। आरोप है कि संजय ने उसकी मदद करने के बहाने उसका मोबाइल नम्बर ले लिया और उसे फोन करने लगा। इसी बीच वह उसे अपने साथ शुकतीर्थ ले गया। आरोप है कि आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। वह उसे लेकर अपने साथ कूकडा स्थित कमरे पर लेकर आया। आरोपी ने उसके साथ नशे की हालत में दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी में मकान में किराए पर ले रखा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे कई बार कृष्णापुरी स्थित मकान में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

आरोप है कि उसे ससुराल पक्ष से दस लाख रुपये मिलने थे। आरोपित व उसके स्वजन उक्त रुपये हड़पने के चक्कर में लग गए। अब पीड़िता ने संजय, उसकी पत्नी रेशमा, रूपराम, संदीप और नीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी आरोपित संजय का एक अश्लील वीडियो वायरल हो चुका है। मोबाइल लूटामुजफ्फरनगर: सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नुमाइश कैंप के सामने स्थित जैन संस्था भवन निवासी शोभा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर मोबाइल लेकर खेल रही थी। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बच्ची से मोबाइल लूट लिया।

chat bot
आपका साथी