मेरठ में तीन पतियों वाली महिला ने किया कालोनी का माहौल खराब, विरोध करने पर देती है झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की कालोनी के लोगों के अनुसार तीन में से दो पति महिला के साथ ही रहते हैं। वह देह व्यापार कराती है। कई बार कालोनीवासियों ने उसका विरोध भी किया लेकिन फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर शांत करा दिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:08 PM (IST)
मेरठ में तीन पतियों वाली महिला ने किया कालोनी का माहौल खराब, विरोध करने पर देती है झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
मेरठ में एक महिला कालोनी वालों को धमकी देती है

जागरण संवाददाता, मेरठ। एक महिला ने कालोनी का माहौल खराब कर दिया है। कालोनीवासियों के अनुसार उसके तीन शौहर हैं। वह कालोनी में देह व्यापार कराती है, कई बार उन्‍होंने महिला का विरोध भी किया, लेकिन उसने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर शांत करा दिया। महिला के घर बाहरी लोगों का आना जाना बढ़ने पर कालोनी के लोग एकत्र होकर सीओ के पास पहुंचे और उन्होंने उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया।

यह है मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन निवासी नसीम पत्नी शमशाद के मुताबिक कालोनी में रहने वाली एक महिला के तीन पति हैं। दो पति महिला के साथ ही रहते हैं। महिला अपने पति व अन्य लोगों के साथ मिलकर देह व्यापार कराती है। कई बार कालोनीवासियों ने महिला का विरोध भी किया। लेकिन उसने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उन्हें शांत करा दिया। जिस वजह से कालोनी के लोग शिकायत नहीं कर सके। महिला के घर व उसके आसपास बाहरी लोगों का आना-जाना बढऩे पर कालोनी के लोग परेशान हो गए। उन्होंने सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से मामले की शिकायत की है। उन्होंने कालोनी के लोगों की शिकायत सुनते हुए लिसाड़ी गेट प्रभारी उत्तम सिंह राठौर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शबाना पत्नी सलाउद्दीन, शाहना पत्नी शरीफ, शहजहां पत्नी फतेह, अजरुद्दीन उर्फ सलमान पुत्र रियाजुद्दीन, भूरा पुत्र सलामुद्दीन, गुलजार पुत्र असगर व सुहैल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी