सास को समय पर नहीं मिला नाश्ता तो पति ने महिला को बेल्‍ट से कर दी पिटाई, थाने पहुंचा मामला Meerut News

सास को समय पर नाश्ता नहीं देने पर दंपती के बीच क्लेश हो गया। कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की बेल्टों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने विवाहिता को बचाया। उसके बाद आरोपित ने पत्नी को घर से निकाल दिया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:53 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:53 AM (IST)
सास को समय पर नहीं मिला नाश्ता तो पति ने महिला को बेल्‍ट से कर दी पिटाई, थाने पहुंचा मामला Meerut News
महिला की पिटाई के बाद घर से निकाला।

मेरठ, जेएनएन। सास को समय पर नाश्ता नहीं देने पर दंपती के बीच क्लेश हो गया। कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की बेल्टों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने विवाहिता को बचाया। उसके बाद आरोपित ने पत्नी को घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर आपबीती महिला ने स्वजनों को सुनाई। महिला की शिकायत पर एसपी क्राइम ने दंपती को काउंसलिंग की सलाह दी है। 

दौराला थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी सुमन का विवाह करीब एक वर्ष पहले मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी राजकुमार से हुआ था। राजकुमार एक स्कूल में कार्यरत है। सुमन के अनुसार राजकुमार व उसके स्वजन सुबह आठ से साढ़े आठ के बीच में नाश्ता करते है। कुछ दिनों पहले सुमन को नाश्ता बनाने में थोड़ी देरी हो गई। 

नौ बजे नाश्ता लेकर आने पर राजकुमार की मां ने नाश्ता करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर परिवार में क्लेश हो गया और दंपती के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजकुमार ने अपनी पत्नी की बेल्टों से पिटाई कर दी। जिसमे वह घायल हो गई। महिला ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। एसपी क्राइम राम अर्ज ने दंपती को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। 

chat bot
आपका साथी