मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित कार नहर में गिरने से महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था दंपती

मुजफ्फरनगर में शनिवार को शादी समारोह से लौटते समय अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी इस हादसे में गिरने से भाजपा नेता के भाई की पत्‍नी की मौत हो गई। पति-पत्नी कार से सुबह घर लौट रहे थे। पति घायल अवस्था में अस्‍पताल में भर्ती है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:15 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:15 PM (IST)
मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित कार नहर में गिरने से महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था दंपती
मुजफ्फरनगर में कार नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। मुजफ्फरनगर के चरथावल में शादी समारोह से लौटते समय अनियंत्रित कार नहर में गिरने से भाजपा नेता के भाई की पत्‍नी की मौत हो गई। पति-पत्नी कार से सुबह पांच बजे के करीब घर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बामुश्किल कार से घायल दंपती को नहर से बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर हालत के चलते चिकित्सकों ने मृतका के पति को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कार का संतुलन बिगड़ने से हादसा

शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव नंगलाराई निवासी भाजपा नेता संजय बोनी का छोटा भाई सचिन धीमान ऊर्फ चुन्नू अपनी 35 वर्षीया पत्‍नी टीना के साथ कार द्वारा देवबंद से शादी समारोह में शामिल होकर नहर पटरी के रास्ते घर लौट रहा था। सुबह लगभग पांच बजे जब वह चौकडा पुल के निकट पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। कार के नहर में गिरने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्‍वजन में कोहराम

खेतों में पानी चला रहे किसानों ने नहर में समायी कार को देखकर शोर मचा दिया। कार का शीशा तोड़कर ग्रामीणों ने कार में सवार घायल हुए पति-पत्‍नी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और घायल सचिन को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। महिला की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी