आरजी कालेज की महिला क्लर्क का बेडरूम में मिला शव, जांच में सामने आई मौत की वजह

आरजी कालेज की महिला क्लर्क का बेडरूम में शव मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच कर बताया कि दम घुटने से महिला की मौत हुई है। महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:10 PM (IST)
आरजी कालेज की महिला क्लर्क का बेडरूम में मिला शव, जांच में सामने आई मौत की वजह
मेरठ आरजी कालेज के महिला क्‍लर्क की मौत।

जागरण संवाददाता, मेरठ। आरजी कालेज की महिला क्लर्क का बेडरूम में शव मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच कर बताया कि दम घुटने से महिला की मौत हुई है। महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईव्ज चौराहे पर स्थित हरि लक्ष्मी लोक बिल्डिंग में हर्षतिा रहती थी। हर्षतिा का पति सुनील कुमार से 12 साल पहले तलाक हो गया था। तब से हर्षतिा फ्लैट में अकेली रहती थी, जो आरजी कॉलेज में क्लर्क थी। शनिवार को हर्षतिा की नौकरानी किरण काम करने के लिए सुबह फ्लैट पर पहुंची। तब गेट नहीं खुलने की वजह से वापस लौट गई। किरण दोबारा शाम को फिर पहुंची। तो उस समय भी गेट बंद था। किरण ने आसपास के लोगों को गेट बंद होने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी अब्दुल रहमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेडरूम में हर्षतिा मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके बाद पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर एक घंटे जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी का कहना है कि प्रथम जांच में सामने आया है कि दम घुटने से महिला की मौत हुई है। महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण ही महिला की मौत होना सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को भेज दिया है। रिपोर्ट में कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

chat bot
आपका साथी