बैठक में कर्तव्य वहन करते हुए क्षमता बढ़ाने पर दिया जोर

फूलबाग मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी परिचय बैठक शनिवार को फूल बाग कालोनी स्थित हिमा किड्स प्ले स्कूल में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:35 PM (IST)
बैठक में कर्तव्य वहन करते हुए क्षमता बढ़ाने पर दिया जोर
बैठक में कर्तव्य वहन करते हुए क्षमता बढ़ाने पर दिया जोर

मेरठ, जेएनएन। फूलबाग मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी परिचय बैठक शनिवार को फूल बाग कालोनी स्थित हिमा किड्स प्ले स्कूल में हुई। बैठक में गीता शर्मा ने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सामाजिक कर्तव्य का वहन करने की क्षमताओं पर जोर दिया। सभी का परिचय करवाते हुए भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, और एकजुटता के साथ कार्य करने का आवाहन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमा गौड़ कौशिक, कल्पना सोलंकी, ज्योति वर्मा और मधु शर्मा भी उपस्थित रही।

कैडेट्स ने दौड़ लगाकर दिया फिट इंडिया का संदेश : इस्माईल ग‌र्ल्स नेशनल इंटर कालेज शास्त्रीनगर के जूनियर विंग की एनसीसी इकाई की ओर से कमाडिंग आफिसर कर्नल पंकज साहनी और प्रशासनिक अधिकारी मेजर मीनू तोमर के निर्देशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी डा. रानी शर्मा के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने दौड़ लगाई। दौड़ में कैडेट राधिका अग्रवाल, भूमि, आयशा, रिया, सहित 19 कैडेट्स ने भाग लिया।

कैडेट्स ने दौड़ लगाकर ली नियमित कसरत करने की शपथ : शहीद मंगल पांडे पीजी कालेज की एनसीसी इकाई 22 यूपी ग‌र्ल्स बटालियन कमाडिंग आफिसर कर्नल पंकज साहनी और प्रशासनिक अधिकारी मेजर मीनू तोमर के निर्देशन में शनिवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन में कैडेट्स ने पूरे जोश से दौड़ लगाई। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने हरी झडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लता कुमार ने कैडेट्स को आजादी के अमृत महोत्सव से परिचित कराते हुए फिट इंडिया कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को नियमित योग एवं अन्य कसरत करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान डा. भारती शर्मा और जाह्नवी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी