जवाहरनगर से ढाई किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

कंकरखेड़ा पुलिस ने ढाई किलो गांजे के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 10:15 PM (IST)
जवाहरनगर से ढाई किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
जवाहरनगर से ढाई किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

मेरठ,जेएनएन। कंकरखेड़ा पुलिस ने ढाई किलो गांजे के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह कर्नाटक के सप्लायर से गांजा खरीदती थी। महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में सालों से नशे का अवैध धंधा चल रहा है। यहां पर पूर्व में एसपी सिटी भी छापेमारी कर कई शराब माफिया के घरों भारी मात्रा में शराब बरामद कर चुके हैं। तत्कालीन इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने भी कुछ महीने पहले हाईवे से एक गाड़ी बरामद कर जवाहर नगर निवासी तस्कर से गांजा बरामद किया था। इधर, रविवार को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार जवाहर नगर में एक मकान में छापा मारा, जहां बेड के अंदर से गांजे की पुड़िया बरामद की। सभी पुड़िया एक पालीथिन में भरी थी। जिसका वजन ढाई किलो था। पुलिस ने मौके से महिला तस्कर अलबेल पत्नी गजानंद उर्फ गज्जू निवासी जवाहरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कर्नाटक के सप्लायर से गांजा खरीदती है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि महिला तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मंदिर में पूजा करने गई पत्नी को पीटा: थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को मंदिर में पूजा करना नागवार लगा कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर पूजा की थाली को जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत मे लेकर चालान कर दिया।

गांव पांचली बुजुर्ग निवासी विक्रम ने रविवार को नवरात्र में देवी मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंची पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। हाथों से पूजा की थाल को छीनकर जमीन पर गिरा दिया। पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक को थाने ले आई और शांति भंग में चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी