बुलंदशहर में महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपित समेत सात पर मुकदमा

शादी से नाराज महिला ने संप्रदाय विशेष के व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपित के भाइयों सहित अन्य लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:21 PM (IST)
बुलंदशहर में महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपित समेत सात पर मुकदमा
बुलंदशहर में महिला ने लगाया दुष्‍कर्म का आरोप।

बुलंदशहर, जेएनएन। शादी से नाराज महिला ने संप्रदाय विशेष के व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपित के भाइयों सहित अन्य लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा कायम किया है।

गाजियाबाद निवासी महिला ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उनकी जानकारी नगर निवासी मोहम्मद शफी से हुई। पांच वर्ष से दोनों एक-दूसरे को जानते है तथा लेविन रिलेशनशिप में रह रहे है। शफी ने अपने को अविवाहित बताया था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। रविवार को महिला को जब पता चला कि शफी ने दूसरी शादी कर ली है। इतना सुनते ही महिला गुलावठी आई जहां शफी उसे घर पर नहीं मिला। इसके बाद फोन पर बात हुई तो उसका दोस्त ताहिर बाइक पर बैठाकर बुलंदशहर रोड स्थित होटल पर ले गया। जहां पर शफी, रफी, राशिद, जुमैद ने महिला को टार्चर किया। जिसके बाद उक्त लोग महिला को गाड़ी में बैठाकर अंजान जगह ले गए। जहां सद्दाम व शाकिर निवासी दिल्ली भी साथ था। जिन्होंने महिला को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया तथा छेड़छाड़ की। महिला किसी तरह बहाना लेकर वहां से भाग आई।

आरोप है कि आरोपित शफी पांच साल से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। साथ ही सात लाख रुपये ले लिए वह भी वापस नहीं किए। आरोप है कि उक्त आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने शफी, रफी, राशिद, जुमैद पुत्रगण अब्दुल हमीद, सद्दाम, ताहिर निवासी गुलावठी, शाकिर निवासी नई दिल्ली के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीडिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पीडित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी