दारोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दिए सुबूत

हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी पत्नी ने पीड़िता के खिलाफ कुछ सुबूत पुलिस को दिए हैं। पत्नी ने बताया कि महिला दारोगा को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अभी तक दारोगा से छह लाख की रकम वसूल चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:33 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:33 AM (IST)
दारोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दिए सुबूत
दारोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ दिए सुबूत

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर थाने की भद्रकाली चौकी पर तैनात दारोगा अरुण कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी पत्नी ने पीड़िता के खिलाफ कुछ सुबूत पुलिस को दिए हैं। पत्नी ने बताया कि महिला दारोगा को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अभी तक दारोगा से छह लाख की रकम वसूल चुकी है। उधर, हस्तिनापुर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया है। सोमवार को कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने दारोगा अरुण कुमार पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह 2018 में स्कूटी चोरी होने पर दारोगा से माधवपुरम चौकी पर मिली थी। दारोगा ने उससे घर पर आकर दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाए। छह दिसंबर 2020 को भी दारोगा जबरदस्ती हस्तिनापुर के जंगल में ले गया और कार में दुष्कर्म किया। शनिवार को दारोगा की पत्नी एसएसपी आफिस पहुंची। उसने महिला के कुछ वीडियो पुलिस को दिए हैं, जिसमें वह डास करती दिख रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पुलिस निष्पक्षता से विवेचना कर रही है। दारोगा की पत्नी की तरफ दिए गए सुबूतों को भी विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।

सनौता में पुलिस पर हमला कर आरोपित छुड़ाया : फलावदा के गाव सनौता में शनिवार देररात पुलिस पर हमला कर धोखाधड़ी के आरोपित को छुड़ा लिया। सूचना पर थाने से पुलिस भी पहुंची लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़ा।

हुआ यूं कि गाव सनौता में पूर्व प्रधान वसीम के भाई तहसीम धोखाधड़ी के मामले में वाछित चल रहा है। शनिवार देर रात दारोगा मोहित दो पुलिसकर्मियों के साथ उसे पकड़ने गया। आरोपित घर पर ही मिल गया जैसे ही उसे पकड़कर पुलिसकर्मी चले तो महिलाओं ने लोगों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो पथराव कर दौड़ा लिया और आरोपित को छुड़ाकर भगा दिया। सूचना पर एसओ शिव वीर भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंचे लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़ा। जिसमें पुलिस बैरंग लौट आई। एसओ ने बताया आरोपित तहसीम एक पुराने मामले में वाछित चल रहा है जिसका लोगों ने विरोध कर छुड़ा लिया। उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी