किन्नरों की टोली में न जाने पर पत्नी को पीटा

किन्नरों की टोली में नहीं जाने पर युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने आर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:15 PM (IST)
किन्नरों की टोली में न जाने पर पत्नी को पीटा
किन्नरों की टोली में न जाने पर पत्नी को पीटा

मेरठ,जेएनएन। किन्नरों की टोली में नहीं जाने पर युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी रेशमा की शादी पांच साल पहले इस्लामाबाद निवासी अनीस से हुई थी। दंपती के एक बेटी भी है। महिला का आरोप है कि अनीस किन्नरों की टोली में रहता है। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि रविवार दोपहर अनीस पत्नी पर भी किन्नरों की टोली में जाने का दबाव बना रहा था। इस वजह से दंपती के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले भी आ गए। अनीस ने अपने स्वजन संग मिलकर उनकी पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गए।

---

तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला

जागरण संवाददाता, मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा निवासी इरम की शादी करीब एक साल पहले रशीद नगर निवासी फैजल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। रविवार दोपहर दो लाख रुपये मांगने पर दंपती के बीच विवाद हो गया। फैजल ने विवाहिता की पहले पिटाई की, उसके बाद तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने आसपड़ोस के लोगों की सहायता से स्वजन को आपबीती सुनाई। उन्होंने देर शाम फैजल के खिलाफ तीन तलाक की तहरीर दी है। थाना प्रभारी राम संजीवन का कहना है कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी