रैपिड रेल कॉरीडोर : जहां बनेंगे रैपिड रेल के स्टेशन वहां कवर्ड होगा दिल्ली रोड नाला

दिल्ली रोड किनारे जहां पर रैपिड रेल कॉरीडोर के स्टेशन बनेंगे वहां पर नाले को कवर्ड किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को एनसीआरटीसी और नगर निगम अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने इस संबंध में आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए।

By Edited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 04:09 AM (IST)
रैपिड रेल कॉरीडोर : जहां बनेंगे रैपिड रेल के स्टेशन वहां कवर्ड होगा दिल्ली रोड नाला
दिल्ली रोड पर एनसीआरटीसी और नगर निगम अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली रोड किनारे जहां पर रैपिड रेल कॉरीडोर के स्टेशन बनेंगे वहां पर नाले को कवर्ड किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को एनसीआरटीसी और नगर निगम अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दिल्ली रोड पर शॉपरिक्स माल चौराहे से लेकर परतापुर तक तीन स्थानों पर नाले की वास्तविक स्थिति देखी। इस बीच में तीन स्टेशन बनने है। एक संजय वन के पास, एक रिठानी और एक परतापुर थाने के पास। स्टेशन वाले स्थानों पर नाला का एरिया भी रैपिड रेल कॉरीडोर में आ रहा है।

सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह ने बताया कि एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने पाइप डालने का प्लान बनाया था। जिस पर सहमति नहीं दी गई है। उनसे नाले को कवर्ड करने को कहा गया है। जिसमें 10-10 मीटर पर सफाई के लिए गैप देने को कहा गया है। पाइप डालने के बाद नाले की सफाई बड़ी चुनौती होगी। साथ ही नाले की चौड़ाई तीन से चार मीटर रखने की बात कही गई है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने नया प्रस्ताव बनाकर जल्द देने को कहा है। वहीं, स्ट्रीट लाइट के पोल शिफ्ट किए जाने हैं। जिनकी स्थिति देखी गई है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता नीना ¨सह , सहायक अभियंता नानकचंद और मार्ग प्रकाश प्रभारी राजेश चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी