भाजपा की बड़ी ताकत हैं पश्चिम के किसान : कामेश्वर

नए कृषि कानूनों के विरोध के बीच भाजपा फ्रंटफुट पर आने की रणनीति बना चुकी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 12:15 AM (IST)
भाजपा की बड़ी ताकत हैं पश्चिम के किसान : कामेश्वर
भाजपा की बड़ी ताकत हैं पश्चिम के किसान : कामेश्वर

मेरठ,जेएनएन। नए कृषि कानूनों के विरोध के बीच भाजपा फ्रंटफुट पर आने की रणनीति बना चुकी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पश्चिमी उप्र में नए कृषि कानूनों को पुरजोर समर्थन मिल रहा है और यहां का किसान पार्टी की बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। दावा किया कि कृषि कानूनों के मसले पर विरोधी दल किसानों को बरगला नहीं पाएंगे।

कामेश्वर सिंह ने शनिवार को मेरठ में क्षेत्रीय किसान मोर्चा के साथ बैठक कर 16 से 23 अगस्त तक होने वाले किसान संवाद की रणनीति तय की। बताया कि नए कृषि कानूनों से किसानों की आय बढ़ेगी। प्रदेश में 104 विस क्षेत्रों में भाजपाई दिग्गज किसानों से सीधा संवाद करेंगे। पश्चिमी उप्र की 53 विस सीटें शामिल हैं। कहा कि 24 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश से दो सौ किसान नेताओं की लखनऊ में सीएम से मुलाकात कराई जाएगी। 15 सितंबर से पहले बड़ी किसान पंचायत होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि किसानों के लिए मोदी एवं योगी सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, महामंत्री सतेंद्र भराला, उपाध्यक्ष संजय त्यागी आदि शामिल हुए। देवेंद्र गुर्जर व संजय के घर पहुंचे कामेश्वर

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह शनिवार को गंगानगर निवासी देवेंद्र गुर्जर के घर पहुंचे, जहां अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली समेत कई अन्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कृषि बिल के फायदे गिनाए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय त्यागी के पल्लवपुरम आवास पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, राजकुमार छाबड़ा, अजय भराला, विजय शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी