West UP Weather: पश्चिम यूपी में बदला मौसल का हाल, धूल भरी आंधी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

West UP Weather मेरठ समेत वेस्‍ट यूपी के तमाम जिलों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। शाम को करीब साढ़े चार बजे धूल भरी आंधी चलने लगी। धूल के कारण सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल रहा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:57 AM (IST)
West UP Weather: पश्चिम यूपी में बदला मौसल का हाल, धूल भरी आंधी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
वेस्‍ट यूपी में तेज धूली भरी आंधी।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ समेत वेस्‍ट यूपी के तमाम जिलों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। शाम को करीब साढ़े चार बजे धूल भरी आंधी चलने लगी। धूल के कारण सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल रहा। बैनर भी नीचे गिर गए। हालांकि गर्मी में कुछ कमी महसूस हो गई है।

क‍िसानों की च‍िंंता बढ़ी    

गुरुवार को भी दोपहर बाद बादल छा गए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह मौसम साफ था और तेज धूप खिली थी। ऐसे में गर्मी का अहसास भी खूब रहा। दोपहर में मौसम का मिजाज बदला और बादल छाए गए। बारिश की संभावना लग रही थी। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तेज हवा चलनी लगी। चारों तरफ धूल का गुबार था। दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई और रुकना था। चौपहिया व अन्य बड़े वाहनों के चालकों गति कम करनी पड़ी। वहीं, आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान की आशंका है। साथ ही गेहूं की कटाई चल रही है। किसान खेत में ही भूसे का ढेर लगाते हैं और तेज हवा में काफी भूसा भी उड़ा है। अभी भी हवा तेज है।

chat bot
आपका साथी