वीकएंड लाकडाउन..आवश्यक सेवाओं को छोड़ बंद रहेंगे समस्त प्रतिष्ठान

कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक दो दिन का लाकडाउन शुरू हो गया है। इस बीच लोग घरों में ही रहेंगे। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:56 PM (IST)
वीकएंड लाकडाउन..आवश्यक सेवाओं को छोड़ बंद रहेंगे समस्त प्रतिष्ठान
वीकएंड लाकडाउन..आवश्यक सेवाओं को छोड़ बंद रहेंगे समस्त प्रतिष्ठान

मेरठ, जेएनएन। कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक दो दिन का लाकडाउन शुरू हो गया है। इस बीच लोग घरों में ही रहेंगे। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। नगर पालिका टीम ने पूर्व संध्या पर लाकडाउन के प्रति जागरूक किया।

कोरोना महामारी की दूसरी वेब पहली वेब से ज्यादा कहर बरपा रही है। शहर-कस्बों के अलावा देहात में भी संक्रमितों की संख्या कम नहीं है। सरकार की ओर से कोरोना महामारी पर पार पाने के लिए शनिवार और रविवार दो दिन के संपूर्ण लाकडाउन की घोषणा की हुई है। शुक्रवार रात आठ बजे से लाकडाउन शुरू होकर सोमवार सुबह आठ बजे तक रहेगा।

आपात सेवाओं को छोड़कर बंद रहेंगे प्रतिष्ठान : दो दिन के लाकडाउन के दौरान स्वास्थ सेवाओं में अस्पताल, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। दूध की डेरी, पेट्रोल पंपों को भी छूट रहेगी, जबकि अन्य समस्त प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

लाकडाउन दौरान घरों में रहने की अपील की : नगर पालिका की ओर से सरकार द्वारा घोषित दो दिन का लाकडाउन को सफल बनाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से लाकडाउन की समयावधि में कोरोना के खिलाफ जंग के लिए घरों में रहने की अपील की गई।

सोमवार की साप्ताहिक बंदी के लिए नहीं मिला कोई आदेश : साप्ताहिक बंदी को लेकर लोग असमंजस में है। ईओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार और रविवार का लाकडाउन तो है ही। सोमवार की साप्ताहिक बंदी के लिए अभी तक जिला मुख्यालय से कोई आदेश नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी