Weather Update: मेरठ में पिछले 10 सालों में सबसे अधिकतम तापमान, सहारनपुर में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के तापमान में अचानक से परिवर्तन आ गया है। कई जिलों में तापमान अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। मेरठ में तापमान ने तो रिकार्ड ही तोड़ दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले 10 साल में फरवरी माह में इतना तापमान नहीं रहा है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:19 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:19 AM (IST)
Weather Update: मेरठ में पिछले 10 सालों में सबसे अधिकतम तापमान, सहारनपुर में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मेरठ में 10 साल में सबसे अधिक तापमान पहुंचा।

मेरठ, जेएनएन। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के तापमान में अचानक से परिवर्तन आ गया है। कई जिलों में तापमान अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। मेरठ में तापमान ने तो रिकार्ड ही तोड़ दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले 10 साल में फरवरी माह में इतना तापमान नहीं रहा है। इसके अलावां बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, शामली व मुजफ्फरनगर में भी तापमान गर्म रहा। वहीं सहारनपुर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर बूंदाबादी का असर देखने को मिला। साथ में ठंड़ी हवाएं भी चलती हुई नजर आईं। 

2018 में 31 डिग्री तक पहुंचा था तापमान

दिन का मौसम काफी हद तक परिवर्तित हो गया है। दिन में धूप के साथ धूल भरी हवाएं चल रही हैं। दिन में लोग शर्ट पहन कर निकल रहे हैं। दिन में तापमान 31 डिग्री से अधिक होने से हाफ स्वेटर और जैकेट पहनना मुश्किल हो रहा है। वर्ष 2021 की फरवरी में दिन का तापमान पिछले सालों से कुछ ज्यादा तल्ख है। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबकि पिछले10 सालों में देखें तो फरवरी वर्ष 2018 में तापमान 31 पर पहुंचा था।

दिन है गर्म रात में ठंड

दिन गर्म हैं पर रात में हल्की ठंड घुली हुई है। मौसम विभाग ने एक मार्च तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जतायी है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.4 रहा। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा।

पश्चिमी विक्षोभ को हो सकता है असर

एक मार्च से तापमान में आंशिक गिरावट होगी। इसके पीछे कम तीव्रता का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होना बताया जा रहा है। इसके प्रभाव से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। तीन और चार मार्च को हल्‍के बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना हाल फिलहाल नहीं है। 20 से 26 तक मौसम के ट्रेंड को देखें तो अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन पांच से छह डिग्री अधिक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है। यह ट्रेंड अभी जारी रहने के आसार हैं। 

chat bot
आपका साथी