Weather Update: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा मानसून, बूंदाबांदी के बाद आसमान पर छाए बादल Meerut News

जैसे बुधवार की सुबह मौसम ने करवट ली थी ठीक वैसे ही गुरुवार की सुबह की शुरुआत हुई। गुरुवार तड़के हुई बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया। यहां मानसून रफ्तार पकड़ रहा है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:51 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:51 AM (IST)
Weather Update: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा मानसून, बूंदाबांदी के बाद आसमान पर छाए बादल  Meerut News
Weather Update: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा मानसून, बूंदाबांदी के बाद आसमान पर छाए बादल Meerut News

मेरठ, जेएनएन। जैसे बुधवार की सुबह मौसम ने करवट ली थी, ठीक वैसे ही गुरुवार की सुबह की शुरुआत हुई। गुरुवार तड़के हुई बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया। दिन की शुरुआत ठंडक के साथ हुई। आसमान पर बादल छाए हुए हैं। दिन में बारिश होने की प्रबल संभावना है। वेस्‍ट यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दिनभर बूंदाबादी के चलते उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि बुधवार की रात को उमस ने परेशान कर दिया था। 

गौरतलब है कि बुधवार को सुबह से ही उमस थी, लेकिन बाद में आसमान पर बादल छा जाने के बाद सुबह सवा दस बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरज के साथ बरसे। दो तीन के उमस भरे मौसम के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया था। भीषण गर्मी के बाद लोगों के राहत की सांस ली। शामली में तो सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। सोमवार को दिनभर गर्मी और उमस का ही सामना करना पड़ा था। इस बीच शामली में बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चहरे। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए अच्‍छी है। 

मेरठ और आसपास के जिलों में बीते रविवार को सुबह की शुरुआत तेज हवाओं और बारिश के हुई थी, लेकिन सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह ही आसमान साफ नजर आया और मंगलवार को भी तेज धूप निकलने के ही आसार बन रहे हैं। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार से ही मौसम गर्म रहा और लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक या दो दिन में बारिश होने की संभावना है। वैसे तो वेस्‍ट यूपी में मानसून की आमद हो चुकी है। लेकिन अभी इस पूरे क्षेत्र में मानसून की रफ्तार कम ही है। 

chat bot
आपका साथी