मेरठ के गढ़ी-भलसोना संपर्क मार्ग पर वर्षा के बाद जलभराव, आवागमन में हो रही परेशानी

मेरठ के दबथुवा क्षेत्र के गढ़ी-भलसोना संपर्क मार्ग पर वर्षा के बाद जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग के जर्जर होने से हादसे की भी आशंका है। ग्रामीणों ने समस्‍या के जल्‍द समाधान की मांग की है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:21 AM (IST)
मेरठ के गढ़ी-भलसोना संपर्क मार्ग पर वर्षा के बाद जलभराव, आवागमन में हो रही परेशानी
मेरठ के गढ़ी-भलसोना संपर्क मार्ग पर जलभराव

मेरठ, जागरण संवाददाता। दबथुवा क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से गढ़ी-भलसोना संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया है। मार्ग जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रधान व अधिकारियों से समाधान की मांग की है।

रविवार को मौसम में बदवाल हुआ था। इसके बाद दो दिन तक रिमझिम बारिश रही। इसी के चलते गढ़ी-भलसोना संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, मार्ग के जर्जर होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। भलसोना निवासी सुनील चौधरी, उदयवीर सिंह, पवन शर्मा, मगनवीर, बृजेश आदि किसानों ने बताया कि कई बार उक्त मार्ग को बनवाने की मांग कर चुके है। लेकिन, कोई समाधान नहीं हुआ। थोड़ी सी बारिश से ही यहां पर पानी भर जाता है। अगर बारिश तेज है तो हालात खराब हो जाते हैं।

गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की आशंका

मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र में लगातार दो दिन से पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश यदि इसी तरह जारी रही तो गंगा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि होने की आशंका है। वैसे अभी जलस्तर की स्थिति सामान्य है।

बारिश का कहर लगातार दो दिन से जारी है। सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए। यह बारिश पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने पूर्व से बारिश की चेतावनी दी हुई थी। यदि बारिश इसी तरह से जारी रही तो गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ सकता है। गंगा किनारे क्षतिग्रस्त हुए अस्थायी तटबंध से पानी निकल सकता है। जिससे फसलों को नुकसान की आशंका है।

संत बाबा भूरी वाले बाबा कश्मीर सिंह के सेवादार बाबा बूटा सिंह ने बताया कि शेरपुर के सामने गंगा नदी ने गत दिनों तेजी से कटान किया और तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया। उनका मानना है कि यदि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा तो कटान के चलते पानी बाहर निकल सकता है। जिससे किसानों को नुकसान होगा। वैसे बिजनौर बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार का कहना है गंगा नदी का जलस्तर सामान्य है और बैराज से 41 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चल रहा है। हरिद्वार से जलस्तर की स्थिति सामान्य है। एसडीएम मवाना कमलेश कुमार का कहना है जलस्तर की स्थिति सामान्य ही है।

chat bot
आपका साथी