कुशावली में जलभराव.. लोग परेशान, प्रशासन से गुहार

सरधना क्षेत्र के गांव कुशावली के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:12 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:12 AM (IST)
कुशावली में जलभराव.. लोग परेशान, प्रशासन से गुहार
कुशावली में जलभराव.. लोग परेशान, प्रशासन से गुहार

मेरठ, जेएनएन। सरधना क्षेत्र के गांव कुशावली के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीण विनोद सैनी ने बताया कि गांव के पूर्वी हिस्से में सड़कों पर पानी निकासी का रास्ता नहीं है। जिस कारण सड़क पर तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सड़क से निकलना दुभर हो गया है। रामपाल के मकान से रामभूल के मकान तक जलभराव की स्थिति है, जो करीब छह माह से मुसीबत बना हुई है। जलभराव के कारण सतपाल, नवीन, रामपाल, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, रामभूल, भानुप्रताप, सोमपाल सैनी, अवनीश कुमार, राजेश, श्यामवीर सिह, पंकज व कृपाल सिंह आदि ग्रामीण प्रभावित हैं।

गरीब व मजदूरों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार : लावड़ क्षेत्र के गांव देदवा में शुक्रवार को सपा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल व सपा नेता अतुल प्रधान शामिल हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर व गरीबों की अनदेखी कर रही है। देश का किसान सरकार की गलत नीतियों के चलते ठंड में अपने हकों की लड़ाई दिल्ली बार्डर पर लड़ रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाना है। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी, राजकुमार, फरमान, कासिम, राजपाल भारती आदि मौजूद थे। संचालन मोनू पंवार ने किया। इस दौरान अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी