नशे का आदी तो नहीं था फतेह सिंह?

फतेह सिंह की मौत की वजह अभी तक पुलिस पता नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि फतेह सिंह के हाथ में इंजेक्शन के तीन निशान पाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 04:14 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 04:14 AM (IST)
नशे का आदी तो नहीं था फतेह सिंह?
नशे का आदी तो नहीं था फतेह सिंह?

मेरठ, जेएनएन। फतेह सिंह की मौत की वजह अभी तक पुलिस पता नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि फतेह सिंह के हाथ में इंजेक्शन के तीन निशान पाए गए। यानी उसने तीन बार इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। यह भी लग रहा है कि कहीं व नशे का आदी तो नहीं था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि नशे की ओवरडोज हो जाने से फतेह सिंह की जान तो नहीं चली गई। यदि फतेह सिंह नशे का आदी था तो सबसे बड़ा सवाल है कि ऐसा स्टाफ आपरेशन के दौरान मरीजों की जान के लिए कितना बड़ा खतरा था।

पुलिस ने बदलवा दी तहरीर

फतेह सिंह के भाई गज्जू सैनी ने बताया कि मेडिकल पुलिस को दी गई तहरीर मे हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर बदलवा कर अनहोनी की आशंका लिखवा दी है। हालांकि रात में फतेह सिंह के साथ काम करने वाले तीनों युवकों को भी थाने बुलाया गया। गज्जू का आरोप है कि स्टाफ के आसिफ से भी फतेह सिंह का विवाद हुआ था।

इन्होंने कहा:::

टेक्नीशियन फतेह सिंह ने नशे का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। सीसीटीवी में भी ओटी के अंदर फतेह के अलावा कोई जाता या आता दिखाई नहीं दे रहा है। फतेह का उसकी मंगेतर के साथ विवाद था। इसलिए उसने खुद को नशे का इंजेक्शन लगाया है। इंजेक्शन सही नहीं लगने के चलते ही खून बह गया था।

-संदीप गर्ग, निदेशक, न्यूटिमा अस्पताल

योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 जनवरी से आरंभ होगा

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को लेकर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया है। योग नगरी ऋषिकेश से पुरी तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जनवरी से और पुरी से चलकर योग नगरी तक जाने वाली ट्रेन का संचालन 27 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है। वाया मेरठ जाने वाली स्पेशल पुरी मेल ट्रेन 3 मई तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन संख्या 08477 पुरी से रात 8:45 बजे चलेगी और यह तीसरे दिन दोपहर 2:52 बजे मेरठ पहुंचेगी हरिद्वार पहुंचने का समय रात 8:25 बजे है। ट्रेन संख्या 08478 योग नगरी ऋषिकेश से सुबह 5:25 से आरंभ होगी। इसके मेरठ पहुंचने का समय दिन में 10:02 बजे है। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 3:25 बजे पुरी पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी