निकायकर्मियों को नियमित न करने पर धरने की दी चेतावनी

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पंचायत पर एक दिवसीय जिला जनचेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें निकाय कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग उठाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:46 PM (IST)
निकायकर्मियों को नियमित न करने पर धरने की दी चेतावनी
निकायकर्मियों को नियमित न करने पर धरने की दी चेतावनी

मेरठ, जेएनएन। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पंचायत पर एक दिवसीय जिला जनचेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें निकाय कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग उठाई गई। चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर 15 दिसंबर को मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन में संगठन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना शोषण सफाई कर्मचारियों का हुआ है, इतना कभी नहीं हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि वर्ष 2006 से कार्यरत स्थानीय निकाय कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला मजबूती के साथ उठाया जाएगा। अध्यक्षता सुभाष चावरियां व संचालन सोनवीर सिंह टाक ने किया। महासचिव विनोद कुमार बेचैन, अजय महेंद्र व कांग्रेस के रिहानउद्दीन ने भी विचार रखे। सम्मेलन में जिले की निकायों के संगठन पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सम्मेलन में शाखा अध्यक्ष विकास, चरण सिंह, राकेश कुमार, सुनील, बृजपाल, नन्हे मल, एहसान सैफी, किरण, पप्पू, नीतू, राकेश, देवदत्त, परवेज, अख्तर, वकील अहमद, जीशान सैफी आदि मौजूद रहे।

72 वर्षीय धावक रामसिंह आर्य नहीं रहे : फलावदा क्षेत्र के गांव बातनौर निवासी 72 वर्षीय धावक रामसिंह आर्य का लंबी बीमारी के चलते बुधवार देररात निधन हो गया। गुरुवार सुबह उनके बड़े बेटे कमल आर्य ने उन्हें मुखाग्नि दी।

राम सिंह आर्य युवा अवस्था से ही लंबी रेस में माहिर थे। कुश्ती के अलावा कबड्डी में भी उन्होंने दमखम दिखायाया। उन्होंने 65 वर्ष की आयु में भी वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड आदि राज्यों में हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वे अपने पीछे पुत्र कमल सिंह आर्य, अर्जुन आर्य, भीमसेन आर्य, नकुल आर्य समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

chat bot
आपका साथी