फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी का वांछित गिरफ्तार

फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी में वांछित चल रहा एक आरोपित को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को करनाल (हरियाणा) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी चार आरोपित फरार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 10:52 PM (IST)
फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी का वांछित गिरफ्तार
फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी का वांछित गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी में वांछित चल रहा एक आरोपित को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को करनाल (हरियाणा) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी चार आरोपित फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी बेअंत सिंह ने अपनी पत्नी पलक सिंह के साथ मिलकर महाफिल्म प्रोडक्शन हाउस बनाया था, जिसमें बेअंत सिंह डायरेक्टर था। फिल्म प्रोडक्शन के दफ्तर में चेतन, सागर, रविंद्र और करनाल (हरियाणा) निवासी हितेश को एडमिन बनाया था। चारों ने हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फाइनेंस करने वाले लोगों से संपर्क कर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी। उक्त चारों आरोपितों ने मेरठ निवासी रोहित गिल, रमन, भरत सिंह व कैलाश चंद्र से दो करोड़ रुपये फिल्म निर्माण को लिए। इसमें उनके कुछ साथियों के भी रुपये थे। इसके बाद न तो फिल्म बनी और नहीं रुपये वापस हुए। रोहित गिल, रमन, भरत सिंह व कैलाश चंद्र ने कंकरखेड़ा थाने में वर्ष 2019 से 2021 के बीच दस्तावेजों के साथ ठगी के चार मुकदमे दर्ज करा दिए थे। करीब दो महीने पूर्व पुलिस ने पानीपत (हरियाणा) से चेतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करनाल (हरियाणा) शहर के एक मकान में दबिश देकर वांछित हितेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी बेअंत सिंह, पलक सिंह, सागर और रविंद्र फरार हैं। अभी चार आरोपित फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी