मतदान कल, भाजपा ने किया मतदाता सम्मेलन

भाजपा ने रविवार को बैजल भवन व लालकुर्ती स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में स्नातक शिक्षक मतदाता सम्मलेन आयोजित किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:35 PM (IST)
मतदान कल, भाजपा ने किया मतदाता सम्मेलन
मतदान कल, भाजपा ने किया मतदाता सम्मेलन

मेरठ, जेएनएन। भाजपा ने रविवार को बैजल भवन व लालकुर्ती स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज में स्नातक, शिक्षक मतदाता सम्मलेन आयोजित किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी साधारण कार्यकर्ता की तरह जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हैं और बूथ स्तर तक काम कर कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं। मंच संचालन पार्षद ललित नागदेव ने किया। लालकुर्ती के सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस वैश्विक महामारी में भी वोट बनाने का काम कर मेरठ महानगर को प्रथम श्रेणी में खड़ा किया है। संचालन महानगर संयोजक राजकुमार शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा रहे। पोलिग स्टेशन प्रमुख, भवन संयोजक, एजेंट, सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविद मारवाड़ी, उपाध्यक्ष अजय त्यागी, मंत्री अंकित सिंघल, मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विपिन बने महासभा अध्यक्ष : उप्र अधिवक्ता महासंघ, उप्र के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने विपिन कुमार एडवोकेट को मेरठ महानगर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही दो सप्ताह में कार्यकारिणी का गठन करने के लिए भी कहा गया है। अध्यक्ष मनोनीत होने पर डा. ओपी शर्मा, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, पीके तोमर, देवकी नंदन शर्मा, सुनील राणा ने बधाई दी है।

गुड़ और गद्दे किए दान: ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था की ओर से रविवार को सरधना स्थित गोशाला में आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। संस्था की अध्यक्ष ऋचा सिंह के अनुसार संस्था द्वारा गायों के लिए गद्दे, गुड़ और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान अभिषेक शर्मा, डा. सुरभि नंदा और राहुल गौतम भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी