मेरठ में महिला कांस्टेबल के साथ हैवानियत, जेठ ने फाड़े कपड़े, ससुर ने किया दुष्कर्म

मेरठ में महिला कांस्टेबल ने पति पर तीन तलाक ससुर पर दुष्कर्म और जेठ पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सिपाही पति ने समझौता नहीं करने पर दिया तलाक। सास-ससुर समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:50 PM (IST)
मेरठ में महिला कांस्टेबल के साथ हैवानियत, जेठ ने फाड़े कपड़े, ससुर ने किया दुष्कर्म
महिला कांस्टेबल के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म।

मेरठ, जेएनएन। महिला कांस्टेबल ने पति पर तीन तलाक, ससुर पर दुष्कर्म और जेठ पर कपड़े फाडऩे का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सास-ससुर समेत कुल सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के सिपाही पति की तैनाती भी जनपद में है।

यह है मामला

बुलंदशहर की महिला कांस्टेबल की तैनाती जनपद के एक थाने में है। उसकी शादी भी जिले में तैनात एक सिपाही से 2018 में हुई थी। उसका पति गाजियाबाद में रहता है। महिला कांस्टेबल का कहना है कि शादी में 15 लाख का सामान और तीन लाख रुपये नगद दिए गए थे। आरोप है कि ससुराल वाले कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

आरोप है कि दिसंबर 2018 में वह ससुराल गई तो घर में अकेली पाकर ससुर ने दुष्कर्म किया। इज्जत के कारण मामले को दबाकर रखा लेकिन फरवरी 2019 में जेठ ने अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इस कृत्य में ससुराल के अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। पति ने भी ससुर और भाई का पक्ष किया। तभी से वह ससुराल नहीं गई है।

बकौल महिला सिपाही, 16 जून को समझौते के लिए लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में बुलाया गया। समझौते का दबाव नहीं माना तो पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। महिला ने मामले की जानकारी सीओ अरविंद चौरसिया को दी। सीओ ने अपने सॢकल के एक थाने में महिला कांस्टेबल का मुकदमा दर्ज करा दिया।

इन्‍होंने बताया...

महिला कांस्टेबल की तहरीर पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना महिला थाना में स्थानांतरित कर दी गई है।

- अरविंद चौरसिया, सीओ

chat bot
आपका साथी