Lockdown: मेरठ शहर में यह कैसा लॉकडाउन, सड़कों पर वाहनों का रैला और चौराहों से पुलिस नदारद Meerut News

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मेरठ शहर अनलॉक नहीं है लेकिन शुक्रवार को नजारा ऐसे ही दिखा। गढ़ रोड पर वाहनों का रेला दौड़ रहा था।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 12:39 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 12:39 PM (IST)
Lockdown: मेरठ शहर में यह कैसा लॉकडाउन, सड़कों पर वाहनों का रैला और चौराहों से पुलिस नदारद Meerut News
Lockdown: मेरठ शहर में यह कैसा लॉकडाउन, सड़कों पर वाहनों का रैला और चौराहों से पुलिस नदारद Meerut News

मेरठ, जेएनएन। Lockdown कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मेरठ शहर अनलॉक नहीं है, लेकिन शुक्रवार को नजारा ऐसे ही दिखा। दिल्‍ली रोड, गढ़ रोड सहित शहर की तमाम सड़कों पर वाहनों का रेला दौड़ रहा था। किसी भी प्रमुख चौराहे पुलिसकर्मी नजर नही आए। इसके अलावा मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर कई दुकानें खुली थी, वहां लोग भी मौजूद थे। ऐसे में अब शहर में लॉकडाउन के क्‍या मायने रह जाते हैं।

लॉकडाउन हो या फिर पूर्ण लॉकडाउन, सड़कों पर तकरीबन एक जैसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। सरपट दौड़ते वाहन व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। शुक्रवार को लोग डाउन के बीच में गढ़ रोड से लेकर हापुड़ रोड और दिल्ली रोड तक बड़ी संख्या में वाहन दौड़ते नजर आए। कई प्रमुख जगहों पर तो पुलिसकर्मी भी नहीं थे। शहर का प्रमुख चौराहे हापुड़ अड्डे पर एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।

गांधी आश्रम चौराहे पर एक और पुलिसकर्मी नजर जरूर आए, वही इंदिरा चौक सूना दिखाई दिया। बच्चा पारक चौराहे पर पुलिसकर्मी साइड में बैठे दिखे। कुछ ऐसे ही स्थिति अन्य जगहों की भी थी। वहीं करीब 12:00 बजे वडोद पर मेडिकल स्टोर्स के अलावा किराना के साथ ही अन्य दुकानें भी खुली थी। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं। एक-दो जगह यदि लापरवाही हो रही है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएग बिना अनुमति के दुकान खोलने वालों पर भी कार्रवाई होगी। 

chat bot
आपका साथी