एसपी सिटी अखिलेश नारायण का स्थानांतरण, म‍िल‍िए मेरठ के नए एसपी सिटी विनीत भटनागर से

Transfer of SP City Akhilesh Narayan मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण का स्थानांतरण । अब वह फिरोजाबाद के एसपी देहात बनाए गए हैं । उनके स्थान पर सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर को मेरठ का एसपी सिटी बनाया गया है ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:40 PM (IST)
एसपी सिटी अखिलेश नारायण का स्थानांतरण, म‍िल‍िए मेरठ के नए एसपी सिटी विनीत भटनागर से
सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर मेरठ के नए एसपी सिटी।

मेरठ, जेएनएन। साल 2019 से सहारनपुर में बतौर एसपी सिटी तैनात रहे विनीत भटनागर का तबादला मेरठ हो गया है। शासन द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 27 अपर पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत 23 फ़रवरी से सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर का तबादला मेरठ एसपी सिटी के लिए किया गया है। फिरोजाबाद में बतौर एसपी देहात तैनात राजेश कुमार तृतीय का तबादला सहारनपुर में एसपी सिटी के लिए किया गया है। 2019 में विनीत भटनागर मेरठ से ही सहारनपुर के एसपी ट्रैफिक बनाये गए थे। इसके यही से सहारनपुर के एसपी सिटी बनाये गए थे। 

chat bot
आपका साथी