विनीत भटनागर मेरठ के नए एसपी सिटी

अब शहर के नए एसपी सिटी विनीत भटनागर होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 02:45 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 02:45 AM (IST)
विनीत भटनागर मेरठ के नए एसपी सिटी
विनीत भटनागर मेरठ के नए एसपी सिटी

मेरठ, जेएनएन। अब शहर के नए एसपी सिटी विनीत भटनागर होंगे। डा. अखिलेश नारायण सिंह का तबादला एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद के पद पर हो गया है।

1999 बैच के पीपीएस अफसर विनीत भटनागर अभी तक सहारनपुर में एसपी सिटी के रूप में तैनात थे। इससे पहले वह मेरठ में सीओ भी रह चुके हैं। यहां से वह एसपी ट्रैफिक पद पर सहारनपुर चले गए थे। कुछ समय बाद उन्हें सहारनपुर का एसपी सिटी बना दिया गया था। वह मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। अखिलेश नारायण सिंह दो साल से अधिक समय तक मेरठ के एसपी सिटी रहे। सीएए हिसा के दौरान उनकी एक वीडियो खासी चर्चा में रही थी। वह 20 फरवरी 2019 को मेरठ के एसपी सिटी बनकर आए थे।

नशीला पदार्थ बेचने वाले भाई-बहन दबोचे : नशीला पदार्थ बेचने वाले भाई-बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों कई वर्षों से कालेज के छात्रों को नशे नशीला पदार्थ बेच रहे थे। परतापुर थाना क्षेत्र के शंकर नगर फेज-एक कुंडा में पप्पू सिंह का बेटा पंकज व उसकी बहन पूजा नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं। पुलिस को काफी समय से दोनों की तलाश थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पप्पू के घर पर दबिश दी। मौके से पंकज व पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से ढाई किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह आन डिमांड कालेज के छात्रों नशीली सामग्री सप्लाई करते थे। परतापुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी उस्मान प्रापर्टी डीलर हैं। शनिवार को वह स्वजन संग हापुड़ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार सुबह पड़ोसियों ने उनको ताला टूटे होने की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो देखा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से 80 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। बदमाश काफी देर घर में रुके। इस दौरान उन्होंने खाना-पीना भी किया। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

chat bot
आपका साथी