कुएं में गिरा गोवंश ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

अम्हेड़ा के जंगल में नलकूप के कुएं में दो दिन पूर्व गिरे गोवंश को ग्रामीणों ने ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM (IST)
कुएं में गिरा गोवंश ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
कुएं में गिरा गोवंश ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

मेरठ,जेएनएन। अम्हेड़ा के जंगल में नलकूप के कुएं में दो दिन पूर्व गिरे गोवंश को ग्रामीणों ने एनीमल केयर सोसायटी की सहायता से बाहर निकाला।

अम्हेड़ा व वृंदावन एन्क्लेव कालोनी के बीच गन्ने के खेत हैं। अम्हेड़ा के ग्रामीण मंगलवार को वहां से गुजरे तो उन्हें शोर सुनाई दिया। एक कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि उसमें गोवंश गिरा पड़ा था। आसपास से जानकारी मिली कि गोवंश दो दिन पूर्व वहां से गुजरते हुए कुएं में गिर गया। नलकूप के कुआं आधा खुला था, जिस पर सीमेंट की ढक्कन रखा था, जो जर्जर होने के कारण वह टूट गया था। ग्रामीणों ने एनीमल केयर सोसायटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ को सूचना दी। उधर, एक स्थानीय ग्रामीण ने जेसीबी बुला ली। लगभग दो घंटे चले रेस्क्यू में गोवंश को बाहर निकाल लिया गया। गोवंश को चारा खिलाकर उसे प्राथमिक उपचार भी दिलाया गया है।

नपा ने नवीन मंडी गोशाला कमेटी से विलय का रखा प्रस्ताव: नपा में अस्थाई गोशाला के स्थानांतरण करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब नपा उच्चाधिकारियों की सहमति के बाद विलय कर सकती है।

नपा प्रधान लिपिक विपिन शर्मा ने बताया कि तत्कालीन ईओ अमिता वरुण के निर्देश पर नपा के प्रांगण में अस्थाई गोशाला की स्थापना हुई थी। बीते दिनों कमिश्नर ने नवीन मंडी स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया था। उस समय गोवंश रक्षकों व संचालकों ने गोवंश की देखरेख व सुरक्षा को अतिरिक्त स्थान पर टिन शेड लगवाने की मांग की थी। वहीं, नपा के अधिकारियों ने प्रांगण में स्थित अस्थाई गोशाला के गोवंश को सशर्त नवीन मंडी की गोशाला में विलय करने का प्रस्ताव रखा था। अब इस पर सहमति बनती नजर आ रही है। प्रधान लिपिक विपिन शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के सहमति के बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं, मंगलवार को नवीन मंडी गोशाला संचालक पुरुषोत्तम बंसल ने भी सहमति दी।

chat bot
आपका साथी