Vijayadashmi 2021: इस बार दशहरा पर्व पर बन रहे हैं यह शुभ संयोग, मेरठ की महामंडलेश्वर ने बताई पूजा की विधि

Vijayadashmi 2021 दशहरे पर इस बार शुभ संयोग बन रहे हैं। दशमी तिथि 14 अक्टूबर दिन गुरुवार को शाम 6.52 बजे आरंभ हो रही है और 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार शाम 6.02 बजे समाप्त होगी। इसलिए दशहरा पर्व 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:37 PM (IST)
Vijayadashmi 2021: इस बार दशहरा पर्व पर बन रहे हैं यह शुभ संयोग, मेरठ की महामंडलेश्वर ने बताई पूजा की विधि
15 अक्‍टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व पर इस बार विशेष संयोग बन रहा है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Vijayadashmi 2021 इस वर्ष दशहरा पर्व 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन श्रीराम ने रावण का वध किया और इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया था। देवताओं की विजय को ही विजयदशमी के रुप में मनाया जाता है। इस बार दशमी तिथि 14 अक्टूबर दिन गुरुवार को शाम 6.52 बजे आरंभ हो रही है, और 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार शाम 6.02 बजे समाप्त होगी।

चंद्रमा का गोचर

इसलिए दशहरा पर्व 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार विजयदशमी पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 6.27 बजे से 9.16 बजे तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में रहेगा। इस दिन मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बन रही हैं। गुरु, शनि और चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा।

शस्त्र पूजा का समय

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज ने बताया कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.43 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की जाएगी। इस मुहूर्त में की गई पूजा से सभी ओर जीत मिलती है।

अमृत काल मुहूर्त : शाम 6.44 बजे से रात 8.27 बजे तक

दिन का चौघडिय़ा: लाभ सुबह 7.53 बजे से 9.20 बजे तक

अमृत: सुबह 9.20 बजे से 10.46 बजे तक

शुभ: दोपहर 12.12 बजे से 13.38 बजे तक

रात का चौघडिय़ा: लाभ रात 9.05 बजे से 10.39 बजे तक

शुभ: रात 12.12 बजे से 1.46 बजे तक

अतृम: रात 1.46 बजे से 3.20 बजे तक

मां दुर्गा की 65वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

मोदीपुरम : कंकरखेड़ा के पैंठ बाजार स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री दुर्गा मंदिर से सोमवार को 65वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों की थाप पर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां शोभायात्रा में शामिल थी। शोभायात्रा का उदघाटन संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मंदिर कमेटी अध्यक्ष व पार्षद राजेश खन्ना ने किया। उसके बाद उपाध्यक्ष व अध्यक्ष समेत भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। प्रत्येक वर्ष नवरात्र के पहले सोमवार को यह शोभायात्रा निकाली जाती है। मां दुर्गा जी की महाआरती की गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर छोटा बाजार, बड़ा बाजार, पुष्पेंद्र मार्ग, सरधना रोड, गुरुनानक बाजार होते हुए वापस पैंठ बाजार से मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान रवि वोहरा, मदन गोपाल गुप्ता, जोनी मित्तल, अंकित गुप्ता, निशांक गर्ग, पार्षद हेत राम शाक्य, सागर प्रजापति, किशन कुमार वैद्य आदि भक्त थे।

chat bot
आपका साथी