मेरठ में विधायक संगीत सोम का वीडियो वायरल, बोले-अभी गृहमंत्री को भी नहीं पता, कहां से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा विधायक संगीत सोम एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वे करीब छह दिन पहले नगला आर्डर और आक्खेपुर आदि गांव में गए थे। वहां उन्होंने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ विवादित शब्द बोल दिए। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:40 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:49 PM (IST)
मेरठ में विधायक संगीत सोम का वीडियो वायरल, बोले-अभी गृहमंत्री को भी नहीं पता, कहां से लड़ेंगे चुनाव
मेरठ में नगला आर्डर या आक्खेपुर का बताया जा रहा वायरल वीडियो।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ के सरधना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम एक बार फिर से इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सुर्खियों में आ गए हैं। वीडियो में उन्हें माला पहनाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो गृह मंत्री अमित शाह को भी नहीं पता। चुनाव कहां से लड़ना है। बयानों को लेकर संगीत सोम पहले भी विवादों में रहे हैं।

एक मिनट 58 सेकेंड की वीडियो

सरधना विधायक संगीत सोम करीब छह दिन पहले नगला आर्डर और आक्खेपुर आदि गांव में गए थे। वहां उन्होंने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ विवादित शब्द बोल दिए। उसकी एक मिनट 58 सेकेंड की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई है। विधायक संगीत सोम इसमें कह रहे हैं कि टिकट तो अभी किसी का भी नहीं हुआ है। पार्टी का भी कहना है कि अभी टिकट किसी का फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन, बैठकों का दौर जारी है।

पहले भी रह चुके हैं विवादों में

गृहमंत्री अमित शाह को भी नहीं पता कि चुनाव कहां से लडऩा है। यहां पर चौबीसी के लोगों का साथ है जो मेरी ताकत है। पिछले कुछ माह में अभी रैली और बैठक कर पता भी चल गया है कि टिकट किस को देना चाहिए। इस दौरान वीडियो में विधायक को माला भी पहनाई जा रही है। इसमें वह अभिवादन कर रहे है। साथ ही उनके सुरक्षाकर्मी मास्क पहने हुए हैं। हालांकि, इससे पहले भी विधायक संगीत सोम कई बार बयानों को लेकर विवादित रह चुके हैं। जब इस मामले में विधायक संगीत सोम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन स्विच आफ था।

शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे

वहीं दूसरी ओर लावड़ कस्बे स्थित भाजपा नेता लाल सिंह सैनी की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे संगीत सिंह सोम ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सबसे अधिक योजना चलाकर लाभ दिलाने का काम किया है। विपक्षी पार्टियां किसानों को भड़काने का कार्य कर सरकार को बदनाम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि 2022 के चुनाव में सभी किसान विपक्षी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देकर भाजपा सरकार बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी