झिझाडपुर में शातिर की गोली मारकर हत्या

फलावदा थाना क्षेत्र के गांव झिझाड़रपुर में बुधवार मध्यरात विवाहित बहन के यहां

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:25 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:25 PM (IST)
झिझाडपुर में शातिर की गोली मारकर हत्या
झिझाडपुर में शातिर की गोली मारकर हत्या

मेरठ,जेएनएन। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव झिझाड़रपुर में बुधवार मध्यरात विवाहित बहन के यहां रह रहे 35 वर्षीय शातिर की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर में दायीं तरफ लगी थी। उसपर लूट, हत्या समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव बटावली निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र राजेंद्र शातिर किस्म का व्यक्ति था। वह झिझाड़पुर स्थित विवाहित बहन परमिला पत्नी योगेंद्र के घर आया हुआ था। बुधवार रात बैठक के बरामदे में चारपाई पर संजय सोया हुआ था। दूसरी चारपाई पर योगेंद्र सोया हुआ था। मध्यरात करीब डेढ़ बजे गोली चलने की आवाज सुनकर योगेंद्र जाग गया। उसने पास चारपाई पर संजय के सिर से खून बहता हुआ दिखाई दिया। उसने उसे हिलाकर देखा तो संजय मृत था। योगेंद्र को आसपास कोई दिखाई नहीं दिया। सूचना पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

एसओ शिववीर भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सीओ उदय प्रताप सिंह भी पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसओ ने बताया कि मृतक शातिर किस्म का था। उसपर लूट-पाट, हत्या समेत आधा दर्जन मुकदमें प्रकाश में आए हैं। शामली में भी गैंगस्टर के निरुद्ध हुआ था। जनपद समेत आसपास थानों से और अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मृतक के भाई वीरेंद्र ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करायी है। एसपी देहात केशव मिश्रा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इन्होंने कहा..

मृतक अपराधी किस्म था। जिसके चलते उसका विवाह भी नहीं हुआ था। उसपर आधा दर्जन से अधिक लूट, डकैती, हत्या के मुकदमें थे। हत्या का राजफाश जल्द किया जाएगा।

उदय प्रताप सिंह, सीओ मवाना।

chat bot
आपका साथी