विहिप ने पूजा-पाठ कर श्रीराम महोत्सव का किया शुभारंभ

पावन नगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर विहिप 25 अप्रैल तक श्रीराम महोत्सव मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:10 PM (IST)
विहिप ने पूजा-पाठ कर श्रीराम महोत्सव का किया शुभारंभ
विहिप ने पूजा-पाठ कर श्रीराम महोत्सव का किया शुभारंभ

मेरठ,जेएनएन। पावन नगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की शुरुआत को लेकर विहिप 25 अप्रैल तक श्रीराम महोत्सव मनाकर धर्मनिष्ठ समाज को रामभक्ति में सराबोर करेगा। मंगलवार को सूरजकुंड स्थित विहिप के प्रांत कार्यालय भारत माता मंदिर पर यज्ञ-पूजन कर श्रीराम महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

यज्ञ के दौरान मेरठ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ ने विधिवत पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हिदू पंचांग के नववर्ष पर समाज में हिंदुत्व का नव जागरण हो इस भावना से पूजन कार्यक्रम रखा गया है। बताया कि तय योजना के अनुसार विश्व हिंदू परिषद मेरठ महानगर के 16 प्रखंडों के 142 खंडों में 25 अप्रैल तक श्रीराम महोत्सव के तहत कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रीराम के जीवन से समाज को प्रेरित कर समाज में सामाजिक समरसता व राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करना है। कार्यक्रम के क्रम में महावीरजी नगर के नगरकोट माता खंड, ब्रह्मपुरी के शारदा खंड, जागृति विहार के कमालपुर खंड, गगोल तीर्थ, माधवपुरम सेक्टर एक, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम व बुढ़ाना गेट में कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में विहिप के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ, प्रात सामाजिक समरसता प्रमुख प्रताप दीपक, महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य रहे।

मां कामाख्या सिद्ध पीठ पर हुआ सप्तशती पाठ: महाभारत कालीन ऐतिहासिक कर्ण मंदिर के समीप स्थित मां कामाख्या सिद्ध पीठ पर नवरात्र के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए भाग लिया।

मंगलवार को नवरात्र पर मां कामाख्या सिद्धपीठ पर पूजा अर्चना की गई। कर्ण मंदिर के महंत शंकर देव द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सबसे पहले घट स्थापना की गई। तत्पश्चात हवन व मां दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर अरविद राणा, राजकुमार, ब्रहमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी