ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर थमे वाहनों के पहिये, एनएच पर भी लगी बड़े वाहनों की कतार Baghpat News

संयुक्त किसान मोर्चा ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे जाम की चेतावनी दी थी। सुबह पांच बजे किसान हरियाणा के कुंडली में वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे को जाम करने पहुंच गए। वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। इससे गाजियाबाद से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां इंटरचेंज पर थम गए।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:39 PM (IST)
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर थमे वाहनों के पहिये, एनएच पर भी लगी बड़े वाहनों की कतार Baghpat News
बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर थमे वाहनों के पहिये

बागपत, जेएनएन। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां टोल पर डेरा डाल दिया। वहीं, हरियाणा में वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर जाम होने से बड़े वाहन मवीकलां इंटरचेंज पर ही खड़े रहे। इससे राहगीरों को खासी परेशानी हुई। हरियाणा जाने वाले वाहन दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से होकर निकले, जिससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति रही।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए दी थी जाम की चेतावनी

कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 अप्रैल को 24 घंटे के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे जाम करने की चेतावनी दी थी। सुबह पांच बजे किसान हरियाणा के कुंडली में वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे को जाम करने पहुंच गए। सुबह आठ बजे वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। इससे गाजियाबाद से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां इंटरचेंज पर थम गए। पुलिस ने भी वाहनों को रोक दिया। एक्सप्रेस-वे जाम होने पर हरियाणा जाने वाले वाहन बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे से होकर निकले, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर एक बजे भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विनोद चौधरी के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ता मवीकलां टोल बूथ पर कब्जा करके बैठ गए। भाकियू के विनोद चौधरी ने बताया कि ईपीई पर रविवार सुबह आठ बजे तक कार्यकर्ताओं का कब्जा रहेगा। रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया, इंद्रपाल ङ्क्षसह, उपेंद्र तोमर, ब्रजपाल सिंह, पप्पन धामा, प्रदीप गुर्जर, धर्मेंद्र, सुरेश कुमार, प्रमोद कश्यप, धर्मपाल, देवेंद्र सिंह, धनपाल, राजेंद्र सिंह व संजय आदि शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी