वेटनरी कालेज में मानकों की जांच को पहुंची वीसीआइ टीम

कृषि विवि परिसर स्थित वेटनरी कालेज में गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय पशु चि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:15 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:15 AM (IST)
वेटनरी कालेज में मानकों की जांच को पहुंची वीसीआइ टीम
वेटनरी कालेज में मानकों की जांच को पहुंची वीसीआइ टीम

मेरठ,जेएनएन। कृषि विवि परिसर स्थित वेटनरी कालेज में गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआइ) की टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। टीम ने कालेज के मानकों की जांच करने के साथ वहां की व्यवस्थाओं को परखा। पशु यूनिटों का निरीक्षण शुक्रवार को भी होगा।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में वेटनरी कालेज में प्रत्येक वर्ष नई दिल्ली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआइ) की टीम जांच करने आती है। वीसीआइ की टीम ने गुरुवार को वेटनरी कालेज में कक्षाओं के अलावा पशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया। कालेज के दस विभागों के अलावा हास्टल व लाइब्रेरी को भी जांचा। अस्पताल में पशु उपचार के लिए मौजूद उपकरण भी चेक किए। शुक्रवार को यह टीम बकरी यूनिट समेत गाय, भैंस, शकर, पाल्ट्री यूनिटों का भी निरीक्षण करेगी।

इनका कहना है

वीसीआइ टीम का यह निरीक्षण वार्षिक रुटीन है। वीसीआइ के आधार पर कालेज के सभी मानक पूरे हैं। पिछले वर्षों की अपेक्षा कालेज और पशु अस्पताल में बेहतर कार्य किया गया है। सभी अध्यापक मेहनत से कार्य कर रहे हैं। यह निरीक्षण तो काफी पहले होना था, मगर विभिन्न कारणों की वजह से अब हो रहा है।

डा. राजवीर सिंह, अधिष्ठाता वेटनरी कालेज, कृषि विवि।

पोस्टर प्रतियोगिता में रिकी प्रथम: शहीद मंगल पाडे पीजी कालेज में एनसीसी इकाई की ओर से गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने मिशन शक्ति से महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर बनाए जिसमें 16 कैडेट्स ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में रिकी यादव प्रथम, खुशी सिंह द्वितीय और उमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मेजर मीनू तोमर, प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह और लता कुमार भी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी